सौरव गांगुली ने मैरी कोम से की मुलाकात, इन्स्टाग्राम पर खास कैप्शन के साथ साझा की तस्वीरें

Rahul
Photo Courtesy : Sourav Ganguly Instagram
Photo Courtesy : Sourav Ganguly Instagram

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) हाल ही में आईपीएल (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के साथ व्यस्त थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष कार्यकाल खत्म हो गया था और उनके स्थान पर रॉजर बिन्नी को नया प्रेसिडेंट चुना गया। इसके बाद गांगुली आईपीएल से पहले दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के साथ एक बार जुड़ गए थे लेकिन अब आईपीएल खत्म होने के बाद वह अपना समय अपने परिवार और अपने निजी कामों में लगा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने भारतीय महिला बॉक्सर मैरी कोम (Mary Kom) से मुलाकात की और इन्स्टाग्राम पर फोटो भी शेयर किये हैं।

सौरव गांगुली ने मैरी कोम के साथ दो फोटो शेयर की जिसमें दोनों खिलाड़ी अलग-अलग लिबास में नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली ने इस सन्दर्भ में कैप्शन में लिखा कि, 'आज एक चैंपियन से मुलाकात हुई। उनकी उपलब्धियां सबसे परे हैं।' सोशल मीडिया पर आई इन तस्वीरों को गांगुली और मैरी कोम के दर्शकों ने काफ पसंद किया है।

आईपीएल से पहले दिल्ली फ्रैंचाइज़ी ने सौरव गांगुली को अपनी सभी टीमों के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट हेड के पद से नवाजा था, जिसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल 2023 में जुड़ ग।ए हालांकि उनके और कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से केवल 5 मुकाबलों में जीत हासिल की और 9 हार के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही।

सौरव गांगुली और कोहली से जुदा विवाद आईपीएल के दौरान भी देखने को मिला था। दिल्ली और बैंगलोर के बीच हुए पहले मुकाबले में भारत के दोनों पूर्व कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। हालांकि दूसरे मैच के बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आये।

Quick Links