दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में आयोजित होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2023) के लिए श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम (Sri Lanka Women) के 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में श्रीलंका ने चोटिल होने के बाद अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी हासिनि परेरा (Hasini Perera) को आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है। इससे पहले परेरा को मूल टीम में नामित किया गया था, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा है।हासिनि परेरा के स्थान पर साथ्या संदीपनी को मौका दिया गया है, जिन्होंने श्रीलंका महिला टीम के लिए अभी तक केवल एक ही मुकाबला खेला है। उन्होंने यह केवलमात्र मुकाबला साल 2020 के टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें अब 3 साल बाद फिर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की महिला टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा हाल ही में खत्म हुए एशिया कप के दौरान दो महिला खिलाड़ियों रशमी सिल्वा और मधुशिका मेथतानंदा को खेलने का मौका नहीं मिला था। इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों के स्थान पर विश्मी गुनारत्ने और एमा कंचना को शामिल किया गया है।दिग्गल सलामी बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू एक बार फिर 15 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व करेंगी। श्रीलंका ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, मेजबान दक्षिण अफ्रीका और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच इस टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूलैंड्स मैदान पर 10 फरवरी को होगा। इसके बाद श्रीलंका का 12 फरवरी को बांग्लादेश, 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और 19 फरवरी को न्यूज़ीलैंड के साथ मुकाबला होगा।टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंका महिला टीम के 15 खिलाड़ीचमारी अट्टापट्टू (कप्तान), ओशादी रणसिंघे, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी, कौशिनी नुथ्यंगना, मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया, तारिका सेवंडी, विस्मी गुणरत्ने, अमा कंचना, सत्य संदीपनी।Sri Lanka Cricket 🇱🇰@OfficialSLCThe Sri Lanka Cricket Selection Committee selected the following Sri Lanka Women’s Squad to take part in the ICC Women’s T20 World Cup 2023, which will be held in South Africa.#T20WorldCup398The Sri Lanka Cricket Selection Committee selected the following Sri Lanka Women’s Squad to take part in the ICC Women’s T20 World Cup 2023, which will be held in South Africa.#T20WorldCup https://t.co/e1vKklPm8Z