कैसे MS Dhoni की शादी में पहुंचे थे सुरेश रैना, दिग्गज खिलाड़ी ने खुद शेयर किया मजेदार किस्सा

(Photo Courtesy: Suresh Raina Twitter)
(Photo Courtesy: Suresh Raina Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चाहने वाले पूरे दुनिया में भरे हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी भले ही रिटायर हो चुके हैं पर फैंस आज भी इस खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। फैंस धोनी से जुड़ी खास बातें या उनके जीवन के कुछ अपडेट जानने के लिए बेचैन रहते हैं। धोनी भी फैंस को खुश रखते हुए अपने फैंस के बीच हमेशा शामिल होते रहते हैं। अब इस स्टार खिलाड़ी से जुड़ा एक खास किस्सा धोनी के दोस्त और पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सुनाई है।

सुरेश रैना का एक वीडियो ट्विटर पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि कैसे महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी पर फोन के जरिए उन्हें बुलाया था। रैना ने इस वीडियो में बताया कि ‘मैंने उन्हें फोन किया। उन्होंने पूछा कहां हो मैंने बताया हम तो लखनऊ में हैं। तब उन्होंने ने कहा मेरी शादी है इधर देहरादून आजा। शांति से आना किसी को बताना मत। मैं तेरा यहां इंतजार कर रहा हूं। मैं तो नॉर्मल कपड़ों में चला गया। उनके ही शादी में उन्हीं के कपड़े में मैं शामिल हुआ।’ सुरेश रैना द्वारा धोनी की शादी की यह खास कहानी जानकर फैंस काफी खुश नजर आए।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में देहरादून में साक्षी से शादी की थी। धोनी और साक्षी की जोड़ी को क्रिकेट जगत की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक माना जाती है। धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। धोनी की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह आए दिन धोनी और जीवा के साथ दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं। आपको बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अभी भी आईपीएल खेलते नजर आते हैं। वह आईपीएल 2024 में भी अपनी टीम चेन्नई की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now