पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Neeraj
बांद्रा पुलिस ने किया था कांबली को गिरफ्तार (Photo Credit: Vinod Kambli Instagram account)
बांद्रा पुलिस ने किया था कांबली को गिरफ्तार (Photo Credit: Vinod Kambli Instagram account)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक कांबली पर शराब के नशे में कार से एक्सीडेंट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अपना बयान जारी करते हुए बताया है कि कांबली को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ भी दिया गया है।

Ad

बांद्रा पुलिस ने जानकारी दी है कि कांबली को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने भाभा हॉस्पिटल में उनका मेडिकल कराया था। आगे की जांच के लिए उनके खून का सैंपल भी ले लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांबली ने अपने सोसाइटी के गेट पर ही कार को भिड़ा दिया था और इसके बाद उन्होंने सोसाइटी के वॉचमैन और वहां रहने वाले लोगों के साथ बहस भी की थी। पुलिस ने कांबली के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 279, 336 और 427 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 279 के गैरजिम्मेदाराना तरीके से गाड़ी चलाना, 336 के तहत अन्य व्यक्ति की जान को खतरा पहुंचाना और 427 के तहत नुकसान पहुंचाने वाली गलती करने के अपराध आते हैं।

क्रिकेट के अलावा भी कई चीजों में हाथ आजमा चुके हैं कांबली

कांबली ने 2000 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था, लेकिन उन्होंने आधिकारिक तौर पर 2011 में क्रिकेट को अलविदा कहा था। कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मुकाबले खेले हैं। 24 साल की उम्र में ही अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले कांबली ने क्रिकेट के अलावा भी कुछ चीजों में हाथ आजमाया है।

कांबली ने अपनी एक क्रिकेट अकादमी खोल रखी है और इसके अलावा वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा कांबली को अभिनय करते हुए भी देखा गया है। वह दो हिंदी और एक कन्नड़ फिल्म में काम कर चुके हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications