भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हाल ही में अपने टेनिस पार्टनर सुमित बजाज (Sumit Bajaj) के बच्चों संग क्वालिटी टाइम बिताए नजर आये। बता दें कि सुमित बजाज एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं और वह धोनी के साथ अक्सर रांची में होने वाले टेनिस टूर्नामेंट में मेंस डबल्स में खेलते हैं। धोनी का सुमित के साथ काफी गहरा नाता हैं और वह उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते हैं।सुमित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी उनके बच्चों वीरा और हनी के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। धोनी के इस स्वीट जेस्चर वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में धोनी हनी को कहते हैं कि, 'इसको थोड़ा नीचे कर लो। दरअसल, हनी के हाथों में चॉकलेट होती है और धोनी चाहते थे कि उसका चेहरा फोटो में दिखाई दे।इस प्यारे वीडियो को शेयर करते हुए सुमित ने कैप्शन में लिखा,यह सब आज के बारे में है। बहुत-बहुत धन्यवाद माही सर। View this post on Instagram Instagram Post View this post on Instagram Instagram Postधोनी अक्सर मैदान के अंदर और बाहर हमेशा अपने विनम्र व्यवहार से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। ऐसी ही एक घटना इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जब उन्हें झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के बाहर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया था। बाद में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।42 वर्षीय धोनी आईपीएल 2023 के बाद अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाने के बाद इस समय अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। 16वें सीजन के खत्म होने के बाद उन्होंने फैंस से कहा था कि वो आईपीएल के अगले सीजन में खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर पूरी मेहनत करेंगे। पिछले दिनों में धोनी के कई और वीडियो सामने आये थे जिसमें वह अपनी विंटेज कारों को ड्राइव करते नजर आये थे।