'खाना, खेती और ...'- अम्बाती रायडू ने किया खुलासा एमएस धोनी क्रिकेट के अलावा किन चीजों के बारे में करते हैं बातें 

रायडू ने आईपीएल में धोनी के साथ काफी समय बिताया था
रायडू ने आईपीएल में धोनी के साथ काफी समय बिताया था

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए कई साल बीत गए हैं, इसके बावजूद फैंस के बीच उनका क्रेज बरकरार है। फैंस धोनी से जुड़े चीजों को जानने में हमेशा उत्सुक रहते हैं। दुनिया के बाकी क्रिकेटरों की तरह 42 वर्षीय धोनी सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिल्कुल ना के बराबर करता है। ऐसे में अक्सर देखा गया है कि उनसे जुड़ी कुछ नई बातों के बारे में, उनके साथी खिलाड़ियों से पता चलता है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जिसमें अम्बाती रायडू (Ambati Raydu) उन चीज़ों के बारे में बता रहे हैं, जो धोनी को क्रिकेट के अलावा पसंद हैं।

Ad

बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। हाल ही में रायडू एक चर्चित पॉडकास्ट में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने क्रिकेट जगत से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। 38 वर्षीय रायडू से पूछा कि क्रिकेट के अलावा धोनी किस बारे में बात करना पसंद करते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'ज्यादातर बातें क्रिकेट के अलावा ही होती हैं, जिसमें खाने, खेती और बाइक्स की बातें शामिल होती हैं।'

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब है कि धोनी बाइक्स के बहुत शौकीन हैं और उनके पास विंटेज और आधुनिक जमाने की एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं। इसके अलावा धोनी रिटायरमेंट के बाद से फार्मिंग के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हो गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान अपने फार्म में सब्जियां और फल उगाते हैं, जिनकी रांची में अच्छी-खासी डिमांड भी हैं। वहीं, धोनी का खाने के प्रति प्रेम भी हर कोई अच्छे से जानता है।

रायडू की बात करें, तो आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था। वो अब विदेशी टी20 लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications