एमएस धोनी अपने दोस्तों संग मिलकर जिम में वर्कआउट करते आये नजर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 

Photo Courtesy: TheDhoniEra Twitter Snapshots
Photo Courtesy: TheDhoniEra Twitter Snapshots

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) खुद भले ही सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

Ad

बता दें कि धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 (IPL 2023) में खेलते हुए दिखे थे और टूर्नामेंट में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवी बार चैंपियन बनाया था। मेगा इवेंट की शुरुआत के बाद से धोनी के बाएं घुटने में दर्द की शिकायत थी, इसके बावजूद वो पूरे सीजन में नी कैप पहनकर खेले थे और एक भी मैच मिस नहीं किया था। टूर्नामेंट के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी करवाई और अब रांची में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।

रविवार को अपने रिहैब सेशन के दौरान धोनी जिम में दोस्तों संग मिलकर अपना वर्कआउट करते नजर आये। इस दौरान धोनी ने जमीन पर लेटकर एक एक्सरसाइज की। वहीं, वीडियो में धोनी काफी फिट दिखे।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

हम जब भी बात करते हैं तो जूतों की चर्चा जरूर करते हैं - मोहित शर्मा

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज मोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वहीं, मोहित धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। द इंडियन क्रिकेट पाॅडकास्ट पर बात करते हुए मोहित शर्मा ने धोनी और खुद के जूतों के शौक को लेकर बात करते हुए कहा था कि,

हम दोनों को जूते बहुत पसंद हैं और जब भी हम बात करते हैं तो जूतों पर चर्चा जरूर करते हैं। मेरा एक दोस्त फॉर्मल जूते बनाने का काम करता है, तो माही भाई ने मुझे अपने जूतों की एक तस्वीर भेजी और मुझे बताया कि वह अपने फार्मल जूतों के लिए कौन सा डिजाइन चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications