MS Dhoni के बाइक और कार कलेक्शन को देखकर चौंके वेंकटेश प्रसाद, सोशल मीडिया पर डाला गैराज का फुल वीडियो

Photo Courtesy: Twiiter and GQ India
Photo Courtesy: Twiiter and GQ India

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आखिर कौन नहीं जानता। धोनी का क्रिकेट के साथ-साथ विंटेज बाइक और कारों के साथ भी काफी लगाव रहा है और उनके फैंस यह बात बखूबी जानते हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रासद (Venkatesh Prasad) और सुनील जोशी धोनी के घर पहुंचे। इस दौरान सीएसके कप्तान इन दोनों को अपना कार और बाइक कलेक्शन दिखाया जिसे देखकर दोनों सन्न रह गए। इस वाकये का पूरा वीडियो दिग्गज क्रिकेटर के पत्नी साक्षी ने शूट किया जिसे वेंकटेश प्रासद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

Ad

धोनी के रांची वाले उनके फार्महाउस का ऐसा वीडियो शायद ही पहले कभी सामने आया था। वीडियो में साक्षी अपने पति धोनी से पूछती भी नजर आती हैं कि इसकी क्या जरूरत थी? जिसका धोनी ने एक मजेदार जवाब भी दिया। इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए वेंकटेश ने कैप्शन में लिखा,

मैंने अभी तक किसी शख्स को बाइक या विंटेज़ कार के लिए इतना पागल नहीं देखा। क्या कलेक्शन है और महेंद्र सिंह धोनी क्या आदमी है? एक महान अचीवर और अद्भूत शख्स। यह उनके रांची स्थित घर में बाइक और कारों के संग्रह की एक झलक है। धोनी के पैशन से दंग रह गया हूं।

वीडियो बनाने के दौरान साक्षी ने वेंकटेश से पूछा कि उन्हें पहली बार रांची आकर कैसा लग रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो पहली बार रांची नहीं आए हैं, इससे पहले भी 4 बार आ चुके हैं लेकिन एमएस धोनी का ये बाइक कलेक्शन गजब है। वीडियो में वेंकटेश ने आगे कहा कि इस तरह के कलेक्शन के लिए पागलपन चाहिए, तभी गैराज में इस तरह की बाइक का कलेक्शन दिखाई देगा। उन्होंने आगे कहा कि ये बाइक शोरूम हो सकता है। इस पर साक्षी ने चुटकी लेते हुए पूछा कि माही ऐसा क्यों किया? इस पर धोनी ने जवाब दिया कि आप सब ले चुकी हैं, मेरे पास कुछ होने की जरूरत थी। आपने इसी के लिए अनुमति दी थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications