WPL 2023 : फाइनल से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने महिला टीम को भेजा स्पेशल सन्देश

cricket cover image

मुंबई के ब्रोबौर्न स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की महिला टीमों के बीच WPL 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। महिला प्रीमियर लीग की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स ने पहला स्थान प्राप्त किया था और सीधा फाइनल में प्रवेश किया। जबकि मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। दिल्ली टीम ने मेग लेनिंग की अगुआई में इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब फाइनल के लिए उनकी टीम इतिहास रचने को तैयार है। दिल्ली शहर में अभ्यास कर रही पुरुष टीम ने महिला टीम को स्पेशल सन्देश भी भेजा है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी और कोच रिकी पोंटिंग महिला टीम को फाइनल से पहले शुभकामना देते हुए दिखे। सबसे पहले धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि, 'डीसी फैमिली इतिहास इंतज़ार कर रहा है', फिर पृथ्वी शॉ ने कहा कि, 'और दिल्ली की यह फैमिली भी तैयार है।' उसके बाद कोच रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि, 'जोनाथन और मेग लेनिंग आप लोगों को शुभकामनायें, जिस तरह से क्रिकेट के वर्चस्व को कायम रखा है। हर किसी को आप पर गर्व है। फाइनल के लिए ऑल द बेस्ट।'

इसके बाद वीडियो में आगे मनीष पांडे, सौरव गांगुली और कई अन्य खिलाड़ियों ने टीम को अपने तरीके से शुभकामनायें दी, जिसमें अंत में दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर भी शामिल रहे। लीग स्टेज के मुकाबलों में मुंबई और दिल्ली दो बार एक दूसरे भिड़ी, जहाँ दोनों ने 1-1 मुकाबला अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का आज का फाइनल मुकाबला 7:30 बजे शाम को शुरू होगा, जिसके लिए दोनों टीमों ने अपनी आखिरी तैयारियां अच्छे से कर ली है और ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications