WPL 2023 के लिए गुजरात जायन्ट्स का स्क्वाड और शेड्यूल

Photo Courtesy : Gujarat Giants Twitter
Photo Courtesy : Gujarat Giants Twitter

आईपीएल (IPL) के बाद पहली बार महिला संस्करण की शुरुआत होने वाली है। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) की शुरुआत कल से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम गुजरात जायन्ट्स (Gujarat Giants) के मुकाबले के साथ होगी। दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। हाल ही में पहले संस्करण के लिए गुजरात जायन्ट्स ने अपनी महिला टीम की जर्सी को लॉन्च कर दिया था। साथ ही उनकी टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी के हाथों में होगी।

Ad

महिला आईपीएल की नीलामी में गुजरात जायन्ट्स ने घरेलु और विदेशी खिलाड़ियों के तालमेल से एक बेहतरीन टीम का निर्माण किया। टीम की हेड कोच ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रेचल हेंस हैं, साथ ही मिताली राज को मेंटर का रोल दिया गया है। गुजरात टीम में 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल है और कुल 18 खिलाड़ी मौजूद है।

WPL 2023: गुजरात जायंट्स का पूरा स्‍क्‍वाड

बेथ मूनी (कप्तान), स्‍नेह राणा (उपकप्तान) एश्‍ले गार्डनर, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, किम गार्थ, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।

WPL 2023 के लिए गुजरात जायन्ट्स का शेड्यूल

पहला मुकाबला : 4 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

दूसरा मुकाबला : 5 मार्च, यूपी वॉरियर्ज बनाम गुजरात जायंट्स , डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

तीसरा मुकाबला : 8 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे) बजे)

चौथा मुकाबला : 11 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

पांचवां मुकाबला : 14 मार्च, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

छठा मुकाबला : 16 मार्च, दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

सातवां मुकाबला : 18 मार्च, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (शाम 7:30 बजे)

आठवां मुकाबला : 20 मार्च, गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज, ब्रेबोर्न स्टेडियम (दोपहर 3:30 बजे)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications