'यारों के यार', पूर्व भारतीय दिग्गज ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

Captains
बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों में कमाल कर रहे हैं रोहित शर्मा

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम लगातार सफलता और कामयाबी का श्रेय टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बहुत जाता है। उन्होंने टीम का शानदार तरीके से नेतृत्व किया है। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी से खुश भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने हिटमैन की जमकर तारीफ की है।

Ad

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि ‘रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान हैं। वह टीम को काफी अच्छी तरह से लीड कर रहे हैं। सौरव गांगुली ने इस टीम को बनाया। उन्होंने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को एक साथ मिलाया। रोहित यारों के यार हैं। वह खिलाड़ियों को गलतियां करने पर डांटते हैं और उन्हें प्यार से गले भी लगाते हैं। वह खिलाड़ियों को रास्ता दिखाते हैं और मैदान पर पूरी छूट देते हैं।’

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने पर बात करते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि ‘उन्हें अपनी भूमिका अच्छी तरह से पता है। उन्हें पता है कि वह मिडिल में उतरकर रन बनाएंगे। मेरे अनुसार उनका कप्तानी से हटने से कोई भी प्रभाव उनपर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह अपनी भूमिका जानते हैं। यह मायने नहीं रखता है कि वह कप्तान हैं या नहीं वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के पहले उनसे जरूर बात की होगी। बिना किसी बातचीत के मुंबई इंडियंस इतना बड़ा निर्णय नहीं ले सकती है।’

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आगामी आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करती है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications