टीम इंडिया (Team India) के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री वर्मा पेशे से एक डेंटिस्ट होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। धनश्री ने फेमस डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के 11वें सीजन में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और अपने डांस के दम पर सभी को दीवाना भी बनाया।
चहल ने शो के दौरान अपनी पत्नी का भरपूर समर्थन किया और अपने फैंस से उनके लिए वोट करने का अनुरोध भी किया। धनश्री ने अपने प्रभावशाली डांस की बदौलत टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
फिनाले एपिसोड शूट हो चुका है जो कि 2 और 3 मार्च को टीवी पर दिखाया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अभिनेत्री मनीषा रानी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के इतने करीब पहुचकर धनश्री कथित तौर पर शो जीतने में असफल रहीं। वहीं, चहल ने शो के दौरान अपनी पत्नी के प्रयासों की सराहना करते हुए एक प्यारा संदेश पोस्ट किया।
33 वर्षीय चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धनश्री की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा,
तुम पर बहुत गर्व है छोटू।
![युजवेंद्र चहल की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/03/75a64-17092992288996-1920.jpg 1920w)
गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन के दौरान चहल ने धनश्री से ऑनलाइन डांस की क्लास लिया करते थे। उसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई थी और फिर इस जोड़ी ने दिसंबर 2020 में शादी रचाई थी।
क्रिकेट की बात करें, तो चहल पिछले लम्बे वक्त से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अगस्त 2023 में खेला था। वहीं, हाल ही में बीसीसीआई द्वारा सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा भी हुई थी, जिसमें चहल को जगह नहीं मिली।
चहल अब आईपीएल 2024 के दौरान एक्शन में दिखेंगे, जिसका आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। आगामी सीजन में दाएं हाथ के लेग स्पिनर एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे।