एम एस धोनी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है, वो हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे - लक्ष्मीपति बालाजी

एम एस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है
एम एस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी (Lakshmipathy Balaji) ने आईपीएल 2022 (IPL) के ऑक्शन से पहले कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को रिटेन किए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा है कि एम एस धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। उन्होंने धोनी को सीएसके का दिल और धड़कन बताया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के नए सीजन की नीलामी से पहले कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम में रविन्द्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को टीम में रिटेन किया गया है। रिटेन किये गए खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा धन राशि रविन्द्र जडेजा के लिए रखी गई है।

रविन्द्र जडेजा को 16 करोड़ रूपये की धन राशि में रिटेन किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है। मोइन अली को 8 करोड़ रूपये की धन राशि में रिटेन किया गया है।

एम एस धोनी सीएसके की दिल और आत्मा हैं - बालाजी

लक्ष्मीपति बालाजी ने स्टार स्पोर्ट्स पर "आईपीएल 2022 रिटेंशन स्पेशल शो" में चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन करके हम खुश हैं। उनकी क्षमता को लेकर हमें कोई संदेह नहीं है। हां एम एस धोनी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। मेरे लिए तो वो हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। वो 100 प्रतिशत इस टीम की दिल और आत्मा हैं।

आपको बता दें कि एम एस धोनी को रिटेन किए जाने से हर कोई हैरान है। इसकी वजह ये है कि उनका परफॉर्मेंस अब वैसा नहीं रह गया है। हालांकि फ्रेंचाइजी को एम एस धोनी के ऊपर पूरा भरोसा है और वो एक बार फिर टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment