क्रिकेट रिकॉर्ड 2018: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

Enter caption

साल 2018 में हमें कई शानदार मैच देखने मिले हैं। इस साल कुछ बल्लेबाजो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खूब रन बनाए है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के कप्तान विराट कोहली सबसे आगे है, जिनके नाम इस साल 1000 से ज्यादा रन हैं। वहीं अगर सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजो की बात करें तो उसमें भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है। यह साल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत शानदार रहा है।

आइये 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 10 बल्लेबाजो पर नजर डालते हैं:

#10 मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान), 17 छक्के

Enter caption

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजो में दसवें स्थान पर हैं। शहजाद ने इस साल 18 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 607 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने इस साल वनडे में 17 छक्के मारे हैं। मोहम्मद शहजाद लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं।

#9 जोस बटलर (इंग्लैंड), 19 छक्के

जोस बटलर

इंग्लैंड के जोस बटलर के लिए यह साल बहुत अच्छा गया है। बटलर ने इस साल इंग्लैंड के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। बटलर ने 2018 में 23 वनडे मैच खेले हैं जिसमें इनके नाम 671 रन हैं। बटलर ने 18 वनडे पारियो में 2 शतक और 4 अर्धशतक भी मारे हैं। इस साल बटलर ने वनडे में 19 छक्के मारे है और वह इस लिस्ट में 9वे स्थान पर हैं। जुलाई में भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में भी जोस बटलर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा था।

#8 सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), 20 छक्के

Enter caption

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा साल 2018 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजो की सूची में 8वें स्थान पर है। उन्होंने इस साल जिम्बाब्वे के लिए 18 वनडे मैच खेले हैं। 18 पारियों में रजा ने 633 रन बनाए और वनडे में 20 छक्के मारे हैं।

#7 इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड), 21 छक्के

Enter caption

इस लिस्ट में सातवें स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन हैं। मॉर्गन ने इस साल 22 वनडे मैच में 756 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने वनडे में 21 छक्के मारे हैं।

#6 जेसन रॉय (इंग्लैंड), 21 छक्के

जेसन रॉय

इंग्लैंड के जेसन रॉय इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। रॉय ने इस साल इंग्लैंड के लिए 22 वनडे मैचों में 894 रन बनाए हैं। इस दौरान रॉय ने वनडे 21 छक्के मारे हैं।

#5 क्रिस गेल (विंडीज), 22 छक्के

Enter caption

विंडीज के क्रिस गेल को सारी दुनिया पहचानती है। ये अपने लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। क्रिस गेल ज्यादातर टी20 लीग खेलते हैं लेकिन इस साल इन्होंने वनडे में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। साल 2018 में गेल ने 9 वनडे मैच खेले हैं जिनमें इन्होंने कुल 307 रन बनाए हैं। इस दौरान इनके बल्ले से 22 छक्के लगे हैं। इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल पांचवे स्थान पर हैं।

#4 ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे), 22 छक्के

Enter caption

जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। टेलर ने इस साल 21 वनडे मैच में 898 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 22 छक्के मारे हैं।

#3 शिमरोन हेटमायर (विंडीज), 30 छक्के

Enter caption

विंडीज में विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। हेटमायर ने इस साल 18 वनडे मैच में 727 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 30 छक्के लगाए हैं।

#2 जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), 31 छक्के

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। बेयरस्टो ने इस साल वनडे में 22 मैचों में 1025 रन बनाए हैं। इस दौरान बेयरस्टो ने 31 छक्के लगाए।

#1 रोहित शर्मा (भारत), 39 छक्के

E

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित ने इस साल वनडे में 19 मैचों में 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने वनडे में 39 छक्के लगाए।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़