Create

रोहित शर्मा ने आज ही के दिन वर्ल्ड कप में शतकों के मामले में बनाया था बड़ा रिकॉर्ड

Nitesh
India v Pakistan - ICC Cricket World Cup 2019
India v Pakistan - ICC Cricket World Cup 2019

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज ही के दिन 2019 वर्ल्ड कप में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया था। 6 जुलाई 2019 को वो एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।

रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान पांच शतक लगाए थे और एक वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा ये सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा था और फिर उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी बेहतरीन शतक लगाया था। ये वर्ल्ड कप 2019 में उनका पांचवां शतक था और वो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।

#OnThisDay in 2019, HITMAN scripted history by becoming the first cricketer to score 5⃣ 💯s in a single World Cup 😎Rohit 🤝 Rahul 👉 How many runs did this opening pair put up in this match? 🤔#OneFamily @ImRo45 @ICC https://t.co/qZzbQHNiiL

रोहित शर्मा ने कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को किया था ध्वस्त

रोहित शर्मा ने इस मामले में कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में चार शतक लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने 144 गेंद पर 122* रनों की पारी खेली थी और भारतीय टीम को 6 विकेटों से जीत दिलाई थी।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में सबसे बड़ी पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। उन्होंने मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 113 गेंद पर 140 रन बना दिए थे और भारत ने इसकी बदौलत 336 रनों का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था।

इसके बाद उन्होंने तीसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में लगाया था। उन्होंने 109 गेंद पर 102 रन बनाए थे लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप 2019 का चौथा शतक रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 104 रनों की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था।

वहीं पांचवां शतक उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। रोहित शर्मा ने लीड्स में खेले गए मुकाबले में शानदार 103 रन बनाए थे।

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment