एम एस धोनी के संन्यास के 3 साल पूरे, आज ही के दिन 2020 में किया था रिटायरमेंट का ऐलान

England v India - 3rd Vitality International T20
एम एस धोनी ने 2020 में संन्यास का ऐलान किया था

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट के तीन साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन एम एस धोनी ने तीन साल पहले अपने संन्यास का ऐलान किया था। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था तभी एम एस धोनी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी और उनके इस फैसले से हर कोई हैरान और दुखी हो गया था। एम एस धोनी के अलावा पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी आज ही के दिन अपने संन्यास की घोषणा की थी।

एम एस धोनी ने 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। इसके बाद से वो लगातार इंडियन टीम से बाहर चल रहे थे। इस बीच उनके संन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि एम एस धोनी अब टीम में वापसी नहीं करेंगे और उन्होंने इसकी अधिकारिक पुष्टि 15 अगस्त 2020 को की थी। एम एस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला और उसके जरिए ही अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि आज शाम 7 बजकर 30 मिनट से मुझे रिटायर समझें। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।

आईपीएल में CSK के लिए अभी खेल रहे हैं एम एस धोनी

आपको बता दें कि अपने संन्यास के बाद एम एस धोनी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल 2023 के दौरान टीम को टाइटल भी जिताया। एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का चैंपियन बनाया और इससे पता चलता है कि उनके अंदर अभी भी वो दमखम बरकरार है।

धोनी टीम इंडिया के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। वो एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की। इस वक्त इंडियन टीम में उनकी कमी काफी ज्यादा महसूस की जा रही है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment