अपने वनडे करियर में इस भारतीय खिलाड़ी ने कभी नहीं लगाया छक्का 

मनोज प्रभाकर
मनोज प्रभाकर

जब से टी20 क्रिकेट का चलन हुआ है क्रिकेट में चौका-छक्का मारना बेहद आसान हो गया है। आधुनिक क्रिकेट में तेज़ गति से रन बनाने के लिए छक्का और चौका मारना बेहद जरुरी है। वर्तमान समय में भारतीय टीम में ढेरों ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो बड़े आसानी से गेंद को बॉउंड्री के बाहर भेज देते हैं।

Ad

इस समय भारतीय टीम में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी,विराट कोहली ओर हार्दिक पांड्या जैसे बड़े नाम शामिल है जो किसी भी गेंदबाज़ को बड़े आसानी से छक्का मार सकते हैं। वर्तमान समय में अगर कोई क्रिकेटर छक्का या चौका नहीं लगाता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है।

टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने अब तक अपने वनडे करियर में 232 छक्के लगाए हैं, जबकि छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में दुसरे स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम दर्ज है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर में अब तक 228 छक्के लगा चुके हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर में एक भी छक्का नहीं लगाया है। इस बल्लेबाज का नाम मनोज प्रभाकर है। 12 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी मनोज प्रभाकर के बल्ले से वनडे क्रिकेट में एक भी छक्का नहीं निकला था।

मनोज प्रभाकर के करियर की बात करें तो प्रभाकर का टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ साल 1984 में हुआ था जबकि उनका वनडे डेब्यू अप्रैल 1984 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। मनोज प्रभाकर ने 130 वनडे मैचों में 24.13 की औसत से 1858 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए। वहीं मनोज प्रभाकर के नाम 39 टेस्ट मुकाबलों में 33 की औसत से 1600 रन दर्ज हैं। इतना बड़ा वनडे करियर होने के बाद भी मनोज प्रभाकर वनडे क्रिकेट में एक भी छक्का लगाने में कामयाब नहीं रहे।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications