तस्वीरें: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में, भारतीय टेस्ट कप्तान अनुष्का को छोड़ने एअरपोर्ट गए

anushka-viratmain-1464939737-800

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच ब्रेक-अप की खबरें काफी दिनों से चल रही है। हालाँकि ऐसी अफवाहों पर विराम लगता दिखा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में ये दोनों काफी साथ देखे गए। अब इन दोनों के बीच सब कुछ सही दिख रहा क्योंकि दोनों को पार्टियों और डिनर पर साथ में देखा गया। और अभी जो इनकी नई तस्वीरें आई हैं, उससे ये साबित होता दिख रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ सही है। व्यस्त सीजन के बीच में कोहली को फिलहाल आराम मिला है और वो अभी दिल्ली में थे। उन्हें एक चैरिटी डिनर में हिस्सा लेने मुंबई जाना था लेकिन अनुष्का के कारण वो एक दिन पहले ही चले गए क्योंकि जुलाई में सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म सुल्तान के आखिरी शेड्यूल के लिए अनुष्का को बुडापेस्ट जाना था। kohl-1464940451-800 पूरा दिन साथ बिताने के बाद विराट, अनुष्का को छोड़ने एअरपोर्ट भी आये। तस्वीरों के मुताबिक कार से उतरने से पहले दोनों के बीच काफी देर तक बातें भी हुई। विराट के साथ आने के कारण अनुष्का काफी खुश भी दिख रही थी। अनुष्का के जाने के बाद कोहली भी फिर वहां से वापस लौट गए। vk-1464941283-800 anushka-1464940821-800 अब हम यही उम्मीद कर सकते हैं कि दोनों के बीच सम्बन्ध समय के साथ और मजबूत हो और दोनों को चाहने वालों के लिए अच्छी खबरें मिलती रहे। फोटो सौजन्य: बॉलीवुड लाइफ

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications