# 5 अर्जुन रणतुंगा (श्रीलंका) - 153 पारियां

श्रीलंका से एक ओर खिलाड़ी ने किसी क्रम में सबसे ज्यादा पारियां खेलने के मामले में रिकॉर्ड स्थापित किया है। श्रीलंकाई टीम से अर्जुन रणतुंगा ने एकदिवसीय इतिहास में सबसे ज्यादा नंबर 5 पर बल्लेबाजी की है। 1996 में विश्व कप विजेता टीम की अगुवाई करने वाले अर्जुन रणतुंगा ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 153 पारियां खेली हैं।
अर्जुन रणतुंगा एकदिवसीय मैचों में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने 38.63 की औसत से 4675 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रीलंका के मध्यक्रम में अरविंद डी सिल्वा के साथ मिलकर कई बार टीम को मुश्किलों हालातों से निकालकर मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है। साल 1996 में अर्जुन रणतुंगा ने अपनी कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया को हराकर श्रीलंका को विश्व कप विजेता बनाया था।