वनडे इतिहास के ऐसे बल्लेबाज़ जिन्होंने एक क्रम पर खेली सबसे ज़्यादा पारियां

SANATH

#6 महेंद्र सिंह धोनी (भारत)- 121 पारियां

Ad
MS DHONI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बढ़िया मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। कप्तान के तौर पर उनको अपनी कारगर रणनीतियों के तौर पर भी शोहरत हासिल है। एकदिवसीय मैचों में नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा पारियां खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए कई बार महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को मुश्किल हालातों से भी बाहर निकालने में भूमिका निभाई है। महेंद्र सिंह धोनी एक विकेटकीपर/बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि टीम का विकेटकीपर नंबर 7 पर बल्लेबाजी करता है। लेकिन एमएस धोनी को नंबर 6 पर बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा पसंद है। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 121 पारियां खेली हैं। जिसमें उन्होंने 46.79 की औसत से 3931 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने रन चेज करने के मामलों में कई बार टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी का सर्वोच्च स्कोर साल 2013 में चंड़ीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया। जब उन्होंने 121 गेंदों में 139 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एकदिवसीय क्रिकेट प्रारूप में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। महेंद्र सिंह ने एकदिवसीय प्रारूप में भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए साल 1983 के बाद साल 2011 में 28 साल बाद भारत को क्रिकेट में विश्व विजेता बना दिया था। साल 2011 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जिताऊ रन छक्के के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से ही निकला था। MS DHONI_STAT

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications