आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ी जिनके आचरण पर सवाल उठते रहे हैं

image_20130412154322

अपने उदगम साल 2008 से आईपीएल ने हमेशा लोगों का रोमांचक मैचों से मनोरंजन किया है। लेकिन आक्रामकता की ज्यादा छौंक कभी-कभी खेल की भावना को ठेस पहुंचा चुकी है। हालाँकि ज्यादातर टूर्नामेंट में बहुत अच्छी स्पोर्ट्समैनशिप देखने को मिलती है।लेकिन कुछ खिलाड़ियों के साथ आचार सहिंता तोड़ने का आरोप लगता रहा है। मैदानी आक्रामकता कई बार बुरे सूरत-ए-हाल में बदल जाती है। टूर्नामेंट इस बार अपने 9वें सीजन में चल रहा है। ऐसे में हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बता दें जो आईपीएल में अपने बुरे आचरण के लिए जाने जाते हैं: #1 गौतम गंभीर केकेआर के कप्तान गंभीर को गर्म मिजाज का खिलाड़ी माना जाता है। दिल्ली के इस खिलाड़ी को इसे पहले ऑनफील्ड आचरण के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में जब भी आचार सहिंता की बात होगी तो गंभीर का नाम जरूर होगा। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज़ कई बार ऐसी घटनाओं से जुड़े रहे हैं। साल 2013 में उनके और विराट कोहली में बहुत बुरी नोंकझोंक हुई थी। विराट ने दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जमाए और उसकी अगली गेंद पर आउट हो गये थे। इस वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को लेवल एक एक का दोषी पाया गया था। इस साल भी 34 बरस के इस बल्लेबाज़ को आरसीबी के साथ हुए मैच में मैदान पर अपने खराब बर्ताव के लिए 15% जुर्माना झेलना पड़ा। गंभीर ने मैच में जीत के बाद कुर्सी पर लात मारा था। इसके बाद दुसरे मैच में उन्होंने विराट के रन पूरा कर लेने के बावजूद स्टंप पर थ्रो मारा था। उनकी इस हरकत से अंपायर ने गेंद अपने पास रख लिया था। इसके बाद गंभीर और ऑन फील्ड मैच अधिकारीयों के बीच तीखी बहस हुई। दिलचस्प बात ये है कि ये सारी घटनाएं आरसीबी के खिलाफ ही हुईं थी। #2 हरभजन सिंह harbhajan-rayudu-spat-1464159194-800 हरभजन सिंह को मैदान पर काफी आक्रामक खिलाड़ी माना जाता है। हरभजन सिंह का नाम ऑनफील्ड विवादों का पर्याय बन चुका है। अपने करियर में हरभजन कई मैदानी विवाद का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के अपने पहले सीजन में पंजाब के इस क्रिकेटर ने अपने राष्ट्रीय टीम के साथी एस श्रीसंत पंजाब और मुंबई के बीच हुए मुकाबले के दौरान थप्पड़ मार दिया था। मामले का निवारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत किया गया था। इस आईपीएल में 35 साल के इस खिलाड़ी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मैच में एक और विवाद में अपनी सहभागिता दी। मुंबई की खराब फील्डिंग ने पुणे को बढ़िया शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने दुसरे ओवर में हरभजन सिंह ने रायडू को कुछ कहा जब वह चौका नहीं रोक पाए थे। हरभजन इससे काफी नाराज थे। जिससे रायडू भी काफी खफा नजर आये और वे दोनों एक दुसरे की तरफ बढे। हरभजन ने उन्हें समझाया लेकिन रायडू उनसे खुश नहीं थे। हालाँकि इस बार मामला मैच के दौरान ही खत्म हो गया। #3 विराट कोहली kohli-umpire-1464159382-800 भारत का ये सुपरस्टार खिलाड़ी इस वक्त दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ है। दायें हाथ का ये आक्रामक बल्लेबाज़ अपनी आक्रामकता को अपनी सफलता का कुंजी बताता है। लेकिन ये गर्म खून वाला खिलाड़ी कई बार इसकी वजह से विवादों में भी आ चुका है। 27 बरस का ये खिलाड़ी बीते 18 महीने से लगातार सभी प्रारूपों में रन बना रहा है। ये बल्लेबाज़ हमेशा अपना 100% देना चाहता है। जिसकी वजह से कई बार वह विवादों में भी आ चुका है। साल 2013 आईपीएल के संस्करण में दिल्ली के इस खिलाड़ी और गौतम गंभीर के बीच बहुत बुरी नोंकझोंक देखने को मिली थी। जिसके बाद इन दोनों को लेवल एक का दोषी करार दिया गया था। फील्डिंग करने के दौरान ये स्टार खिलाड़ी कई बार विवादों में घिरा रहा है। वह बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कई बार उत्साह में हद पार कर जाते हैं। ऐसा प्लेऑफ़ में गुजरात लायंस के साथ वह कर चुके हैं। आईपीएल में वह कई बार ऑनफील्ड अंपायर से भी भिड़ चुके हैं। #4 कीरोन पोलार्ड starc-pollard-1464251666-800 वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज़ भी कई बार आईपीएल में विवादों में घिरता रहा है। 29 साल का ये त्रिनिदाद का क्रिकेटर अपने पॉवरहिटिंग के लिए जाना जाता है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेने वाले पोलार्ड आईपीएल के सबसे बुरी नोंकझोंक में शामिल रहे हैं। साल 2013 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में पोलार्ड और ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन के बीच तीखी बहस हुई थी। पोलार्ड लगातार बल्लेबाज़ पर फब्तियां कसते जा रहे थे। जिसके बाद वाटसन ने अंपायर से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अंपायर ने मुंबई के कप्तान से मामले को शांत करने को कहा। हालाँकि ये नोंकझोंक तबतक जारी रहा जबतक वाटसन आउट नहीं हो गये। जिसके बाद डगआउट में बैठे वाटसन पोलार्ड पर लगातार कमेंट करते रहे, जहाँ उनके सामने खड़े होकर पोलार्ड फील्डिंग कर रहे थे। ये आईपीएल इतिहास की सबसे लम्बी बहस थी। साल 2014 में त्रिनिदाद के इस खिलाड़ी ने लीग में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक बड़े विवाद में कूद पड़ा। इस बार उनका मुकाबला एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क से हुआ। स्टार्क ने पोलार्ड को बाउंसर मारा और ताना मारा। उसके बाद वाली गेंद पर स्टार्क ने गेंद फील्ड करके पोलार्ड पर फेंका। यहां चीजें खराब हो गयीं। जिसके जवाब में पोलार्ड, स्टार्क की तरफ बढे और उनकी तरफ बल्ला उछाल दिया। लोग इस घटना से चौंक गये। हालाँकि बल्ला स्टार्क को लगा नहीं। फिर भी ये घटना आईपीएल की यादगार घटना बन गयी। #5 शेन वॉटसन watson-pollard-1464159540-800 आईपीएल के इतिहास में ये ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर काफी सफल रहा है। हालाँकि वॉटसन कई और बातों के लिए जाने जाते हैं। जो खेल भावना के खिलाफ है। ये आक्रामक क्रिकेटर अक्सर मैदान पर अपनी शांति खो बैठता है। क्वीन्सलैंड में पैदा हुआ ये क्रिकेटर अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू स्तर की टी-20 लीग में कई विवादों का अहम हिस्सा रहा है। उनकी सबसे बड़ी लड़ाई आईपीएल 2013 में पोलार्ड के साथ चली थी। 34 साल के इस आलराउंडर को अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए जाना जाता है। हालाँकि वॉटसन का मैदान पर टोन काफी आक्रामक होता है। फिर भी लोग उनके क्रिकेटिंग स्किल के बारे में ज्यादा बात करते हैं। लेखक: सैकत, अनुवादक: मनोज तिवारी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now