आईपीएल इतिहास के 5 ऐसे खिलाड़ी जिनके आचरण पर सवाल उठते रहे हैं

image_20130412154322
#4 कीरोन पोलार्ड
Ad
starc-pollard-1464251666-800

वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज़ भी कई बार आईपीएल में विवादों में घिरता रहा है। 29 साल का ये त्रिनिदाद का क्रिकेटर अपने पॉवरहिटिंग के लिए जाना जाता है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेने वाले पोलार्ड आईपीएल के सबसे बुरी नोंकझोंक में शामिल रहे हैं। साल 2013 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में पोलार्ड और ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन के बीच तीखी बहस हुई थी। पोलार्ड लगातार बल्लेबाज़ पर फब्तियां कसते जा रहे थे। जिसके बाद वाटसन ने अंपायर से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अंपायर ने मुंबई के कप्तान से मामले को शांत करने को कहा। हालाँकि ये नोंकझोंक तबतक जारी रहा जबतक वाटसन आउट नहीं हो गये। जिसके बाद डगआउट में बैठे वाटसन पोलार्ड पर लगातार कमेंट करते रहे, जहाँ उनके सामने खड़े होकर पोलार्ड फील्डिंग कर रहे थे। ये आईपीएल इतिहास की सबसे लम्बी बहस थी। साल 2014 में त्रिनिदाद के इस खिलाड़ी ने लीग में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक बड़े विवाद में कूद पड़ा। इस बार उनका मुकाबला एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क से हुआ। स्टार्क ने पोलार्ड को बाउंसर मारा और ताना मारा। उसके बाद वाली गेंद पर स्टार्क ने गेंद फील्ड करके पोलार्ड पर फेंका। यहां चीजें खराब हो गयीं। जिसके जवाब में पोलार्ड, स्टार्क की तरफ बढे और उनकी तरफ बल्ला उछाल दिया। लोग इस घटना से चौंक गये। हालाँकि बल्ला स्टार्क को लगा नहीं। फिर भी ये घटना आईपीएल की यादगार घटना बन गयी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications