महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखा था। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने ट्विटर पर उस पत्र को शेयर करते हुए कुछ शानदार बातें लिखी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि एक खिलाड़ी, कलाकार को प्रशंसा की कामना होती है। आपके इस पत्र के लिए धन्यवाद।ट्विटर पर शेयर पत्र के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा "एक कलाकार, खिलाड़ी और सैनिक को प्रशंसा की कामना होती है। वे चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान को सभी पहचानें। आपकी तरफ से मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।"यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेलामहेंद्र सिंह धोनी के लिए प्रधानमंत्री का पत्रप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो पन्नों का पत्र महेंद्र सिंह धोनी को लिखा जिसमें संन्यास का दिन पंद्रह अगस्त को चुनने से लेकर वर्ल्ड कप 2011 और धोनी के व्यक्तित्व से जुड़ी कई चीजों का उल्लेख था। कठिन स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी की शैली की बात करते हुए मोदी ने कहा कि आंकड़े भी बताते हैं कि आप सफल कप्तानों में से एक रहे और कई स्मृतियाँ करोड़ों भारतीयों को दी। उन्होंने आगे कहा कि आप नए भारत की भावना का एक अहम चित्रण रहे।An Artist,Soldier and Sportsperson what they crave for is appreciation, that their hard work and sacrifice is getting noticed and appreciated by everyone.thanks PM @narendramodi for your appreciation and good wishes. pic.twitter.com/T0naCT7mO7— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) August 20, 2020युवा खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा कि नए भारत के युवा एक-दूसरे का सपोर्ट करने से बिलकुल भी संकोच नहीं करते। आपने मैदान आर जिस तरह युवाओं का समर्थन किया, वह प्रशंसनीय है। आपके सेना के ख़ास रिश्तों पर भी मैं कहना चाहूँगा कि उनके कल्याण के लिए चिंता करना असाधारण है।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मैं समझता हूँ कि अब साक्षी और जीवा को भी आपके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मैं उन्हें भी शुभकामनाएँ देता हूँ क्योंकि उनके बलिदान और सपोर्ट के बिना कुछ भी संभव नहीं होता।गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने यह पत्र धोनी को 19 अगस्त को लिखा है। माही ने इसका जवाब ट्विटर के जरिये गुरुवार को दिया। संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के लिए देश और दुनिया से प्रतिक्रियाएं जारी हैं।