शुभमन गिल को डेट करने में इस एक्ट्रेस को नहीं है ऐतराज, खुलकर बोली दिल की बात; जानें क्या कहा?

शुभमन गिल
शुभमन गिल और प्रज्ञा जायसवाल की तस्वीर (photo credit: instagram/jaiswalpragya,,shubmangill)

Pragya Jaiswal interested to date Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर्स के अफेयर अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही उनका नाम किसी ना किसी के साथ सुनने को मिलता है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल भी शामिल हैं। शुभमन का कोई अफेयर खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है, जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नाम भी शामिल है।

Ad

वहीं, अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। अब यह नई हसीना खुद ही शुभमन गिल को डेट करना चाहती है। यह कोई और नहीं बल्कि तेलुगु एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल हैं, जिन्होंने अपने एक इंटरव्यू में शुभमन को डेट करने की इच्छा जताई है।

प्रज्ञा ने शुभमन को लेकर क्या कहा?

एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें जब उनसे पूछा गया कि आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन है, इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें शुभमन गिल बहुत पंसद हैं। फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह उन्हें डेट करना चाहेंगी, इस पर प्रज्ञा ने कहा कि वह क्यूट क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं। अगर इंसान अच्छा है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने तो फैंस से यह तक कह दिया है कि शुभमन गिल के साथ उनकी जोड़ी बना दो। अगर उन्हें मौका मिला, तो वह शुभमन को डेट करना चाहेंगी। वह उन्हें बहुत क्यूट लगते हैं।

Ad

कौन हैं प्रज्ञा जयसवाल

प्रज्ञा एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिनका जन्म 24 जून 1988 को जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। प्रज्ञा ने अपनी पढ़ाई पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पूरी की है। वहीं साल 2014 में प्रज्ञा को कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि के लिए सिम्बायोसिस सांस्कृतिक पुरस्कार मिल चुका है।

प्रज्ञा जायसवाल तमिल और तेलुगु का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह साउथ इंडस्ट्री की स्टार अभिनेत्री हैं। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तमिल और तेलुगु फिल्में दी हैं। उनकी सुपरहिट तेलगु फिल्मों में नजर डालें तो 'मिर्ची बॉय', 'फेंस', 'गुट्रोडु', 'नक्षत्रंम' और 'जय जानकी नायक' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभी हाल ही में प्रज्ञा अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में भी नजर आई थीं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications