एम एस धोनी अपने प्लेयर्स को गुडलक नहीं बोलते हैं, प्रज्ञान ओझा का खुलासा

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने दिग्गज कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि धोनी मैच से पहले अपने टीम के प्लेयर्स को गुड लक या ऑल द् बेस्ट नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब टीम जीतती थी तो वो विश करते थे लेकिन जैसे-जैसे वो मुकाबला हारने लगे उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया।

Ad

एम एस धोनी इस वक्त आईपीएल में बिजी हैं और उनकी टीम लगातार दो मुकाबले जीत चुकी है। प्रज्ञान ओझा ने धोनी से जुड़ी एक अहम बात बताई। उन्होंने कहा "एमएसडी कभी अपने टीम मेंबर्स को मैच से पहले ऑल द् वेस्ट या गुड लक विश नहीं करेंगे। क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वो किसी प्लेयर को शुभमकामनाएं देंगे तो उसका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहेगा। शायद इसी वजह से उन्होंने अब ये चीज कहनी बंद कर दी है।"

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर हुई कार्रवाई, बड़ी वजह आई सामने

प्रज्ञान ओझा ने कहा कि यहां तक कि विरोधी टीम के प्लेयर्स भी धोनी की बेस्ट विश नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा "एक बार हम लोग चर्चा कर रहे थे कि लोगों के पास कई तरह के सेंटिमेंट होते हैं और इसी वजह से उन्होंने बताया कि वो प्लेयर्स को गेम से पहले विश नहीं करते हैं। मैच से पहले अपोजिशन का भी कोई प्लेयर उनके पास नहीं जाता है। वे नहीं चाहते हैं कि धोनी उन्हें विश करें।"

एम एस धोनी दुनिया के सफलतम कप्तानों में से हैं

आपको बता दें कि एम एस धोनी दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने भारतीय टीम को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जिताई है। इसके अलावा आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार चैंपियन बना चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी जबरदस्त गेंदबाजी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications