"पृथ्वी शॉ थोड़ा बहुत ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की तरह हैं"

Nitesh
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना दो महान खिलाड़ियों से की है। ब्रैड हॉग ने पृथ्वी शॉ को वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तरह बताया है। हॉग के मुताबिक पृथ्वी शॉ थोड़ा बहुत ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर के जैसे हैं।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर ब्रैड हॉग ने पृथ्वी शॉ को लेकर ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि आईपीएल में इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ काफी अहम खिलाड़ी होंगे, क्योंकि वो जबरदस्त टैलेंटेड प्लेयर हैं।

ब्रैड हॉग ने कहा "इस साल दिल्ली कैपिटल्स के स्टैंडआउट प्लेयर पृथ्वी शॉ होंगे। मेरे हिसाब से ये वो समय है जब उनको ढेर सारे रन बनाकर दुनिया को दिखाना चाहिए कि उनके अंदर कितनी काबिलियत है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वो एक बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं ये कहुंगा कि वो थोड़ा बहुत ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर की तरह हैं।"

पृथ्वी शॉ ने पिछले आईपीएल सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ ने पिछले आईपीएल सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने दिल्ली के लिए 16 पारियों में 353 रन बनाए थे और इस दौरान 2 अर्धशतक भी लगाया था।

इससे पहले ब्रैड हॉग ने दिल्ली कैपिटल्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली की टीम इस बार आईपीएल में 7वें पायदान पर रह सकती है। इसकी सबसे बड़ी वजह उन्होंने दिल्ली की कमजोर गेंदबाजी बताई थी।

ब्रैड हॉग ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी तेज गेंदबाजी है। वो पूरी तरह से कगिसो रबाडा पर ही निर्भर हैं। उन्होंने कहा "दिल्ली की गेंदबाजी में गहराई नहीं है। वो काफी ज्यादा रबाडा पर निर्भर हैं। अगर वो चोटिल होते हैं तो टीम काफी मुश्किलों में आ जाएगी। इसके अलावा उनके पास तेज गेंदबाजी में कोई और बेहतरीन विकल्प नहीं है।"

हॉग ने कहा "चुंकि दिल्ली कैपिटल्स के पास बेहतरीन तेज गेंदबाज नहीं हैं, इसलिए वो इस सीजन 7वें नंबर पर रहने वाले हैं।"

ये भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शायद इस आईपीएल सीजन के पहले मुकाबले में हिस्सा ना ले पाए

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications