'वफादारी वहीं खत्म हो जाती है...' - पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर किया रहस्मयी पोस्ट 

Neeraj
पृथ्वी शॉ मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहे हैं
पृथ्वी शॉ ने हाल ही भारतीय टी20 टीम में वापसी की थी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए पिछला एक महीना अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम का ये युवा बल्लेबाज टीम में हो या ना हो लेकिन सुर्खियों में जरूर रहता है। पृथ्वी कभी टीम में चयन को लेकर तो कभी फैंस के साथ विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बीच शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक अजीब सा मैसेज शेयर किया है जिसे लेकर एक बार फिर वो चर्चा में आ गए हैं।

पृथ्वी शॉ ने 9, मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है, कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं।

पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
पृथ्वी शॉ की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

हालाँकि, शॉ ने यह स्टोरी किसके लिए और किस वजह से पोस्ट की है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। बता दें कि, हाल ही में दाएं हाथ का बल्लेबाज सपना गिल के साथ हुए सेल्फी विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहा था। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया गर्ल सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ सेल्फी लेने से मना किया था, तो उन्होंने हाथापाई करनी शुरू कर दी थी। इस लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सपना ने पृथ्वी शॉ पर छेड़खानी करने और लड़ाई की शुरुआत करने का आरोप लगाया था। वहीं, पृथ्वी शॉ ने इस विवाद को लेकर अपनी तरफ से कोई भी सफाई नहीं दी थी।

जुलाई 2021 में खेला था पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई, 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस साल की शुरुआत में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में भारत के स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन इस दौरान उन्हें एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला था। फैंस को शॉ अब आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment