पृथ्वी शॉ ने मचाई तबाही, टेस्ट में दिखा टी20 वाला अंदाज; सिर्फ इतनी गेंद पर जड़ा पचासा

पृथ्वी शॉ ने विपक्षी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया (Photo Credit: X/@BCCIdomestic)
पृथ्वी शॉ ने विपक्षी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया (Photo Credit: X/@BCCIdomestic)

Prithvi Shaw quick fifty: लखनऊ में ईरानी कप खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई की टक्कर रेस्ट ऑफ इंडिया से हो रही है। चौथे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 416 पर समाप्त हुई और मुंबई को 121 रन की अहम बढ़त प्राप्त हुई। इसके बाद, मुंबई को दूसरी पारी में ओपनर पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई और एक छोर से ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। आज के खेल के दूसरे सत्र के समाप्त होने के समय तक मुंबई ने 15 ओवर के अंदर ही 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए। वहीं, शॉ अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।

Ad

पृथ्वी शॉ ने 37 गेंद पर जड़ा अर्धशतक

मैच में मुंबई की पहली पारी में पृथ्वी शॉ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए थे और मुकेश कुमार की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हो गए थे। इसके बाद, उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था लेकिन अब इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में अपने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की शुरुआत से ही धुनाई करते नजर आए। शॉ ने मुकेश के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को भी नहीं छोड़ा और उनकी गेंदों पर भी रन बटोरे। शॉ अपनी जबरदस्त लय में दिखे और 37 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। चाय के समय तक शॉ ने 46 गेंद पर 58 रन बनाए लिए थे। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा।

Ad

टीम इंडिया में नहीं मिला है लंबे समय से मौका

पृथ्वी शॉ की गिनती एक समय भारत के सबसे टैलेंटेड प्लेयर्स में होती थी, क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए थे। इसके बाद, उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर भी सैकड़ा जड़ा था। हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद शॉ का करियर ऊंचाईयों पर जाने के बजाय नीचे चला गया और हालत यह है कि वह एक भी फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था और तब से उन्हें मौके का इंतजार है। शॉ को उम्मीद होगी कि आगामी रणजी सीजन में वह अपने बल्ले से जमकर रन बनाएं ताकि एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश करने में सफल रहें।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications