किसी ने कहा सचिन, किसी ने कहा लारा....; पृथ्वी शॉ के अनसोल्ड होने पर दिल्ली कैपिटल्स के मालिक का बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ (Photo Credit_iplt20.com)
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ (Photo Credit_iplt20.com)

Delhi Capitals owner Parth Jindal on Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेट टीम के फ्यूचर स्टार माने जा रहे युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के सितारे इन दिनों पूरी तरह से गर्दिश में जा चुके हैं। पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे पृथ्वी शॉ का शो खत्म होता दिख रहा है, जहां वो टीम इंडिया से लेकर अब आईपीएल में भी अपनी जगह को खो चुके हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई के इस युवा बल्लेबाज को किसी भी टीम ने भाव नहीं दिया और वो अनसोल्ड रह गए।

Ad

पृथ्वी शॉ जैसे टैलेंटेड खिलाड़ी के अनसोल्ड होने की किसी ने सपने में भी उम्मीद नहीं की थी लेकिन इन्हें ना तो अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स और ना ही किसी और टीम ने रुचि दिखायी। जिसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने पृथ्वी शॉ को लेकर बड़ी बात कही है। पार्थ जिंदल का मानना है कि पृथ्वी को अनसोल्ड करना उनके लिए बहुत जरूरी था, क्योंकि ये उनके लिए झटका है और ऐसे झटके की उन्हें जरूरत थी।

Ad

पृथ्वी शॉ को इग्नोर करने का झटका देना था जरूरी- पार्थ जिंदल

दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने इंडिया टूडे के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान पृथ्वी शॉ को लेकर कहा कि,

“पृथ्वी एक बेहतरीन बच्चा है, लेकिन उसे कई तरह से गलत समझा गया है। जब आप जीवन भर यही सुनते हैं कि आप खास हैं, सबसे प्रतिभाशाली हैं और लारा या सचिन से तुलना की जाती है, तो यह दबाव पैदा करता है। यह अनदेखी शायद वह झटका है जिसकी उसे जरूरत है। उसे कड़ी मेहनत करने और खेल से फिर से प्यार करने की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि वह वापस आएगा।”

पृथ्वी का अब तक का आईपीएल करियर

आईपीएल में पृथ्वी शॉ को पहली बार साल 2018 के एडिशन में जगह मिली। उस सीजन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। ये स्टार खिलाड़ी इसके बाद से दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही खेल रहा था। उन्हें 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 7.5 करोड़ रूपये में रिटेन किया। पृथ्वी पर इस फ्रेंचाइजी ने पूरा भरोसा जताया है, लेकिन पिछले 2 सीजन से उन्होंने काफी निराश किया है। 2023 के सत्र में इस युवा बल्लेबाज के बल्ले से 8 मैचों में सिर्फ 106 रन निकले तो वहीं 2024 के सीजन में पृथ्वी 8 मैच में 198 रन ही बना सके। जिसके बाद उन्हें इस बार किसी ने भी भाव नहीं दिया।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications