PKL 10 में Dabang Delhi का शेड्यूल और टूर्नामेंट में अब तक किये गये प्रदर्शन पर नज़र 

PKL 10 Dabang Delhi KC Schedule
PKL 10 Dabang Delhi KC Schedule

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 10वें सीजन की शुरुआत 2 दिसम्बर से अहमदाबाद में होगी और सभी 132 मैचों का शेड्यूल आ चुका है। PKL के पिछले सीजन में एलिमिनेटर से बाहर होने वाली दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) का सामना उनके पहले मैच में 3 दिसम्बर को तमिल थलाइवाज से होगा।

PKL 2023 में दबंग दिल्ली का होम लेग 2 से 7 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा। दबंग दिल्ली ने नवीन को रिटेन करने के बाद ऑक्शन में काफी प्रमुख खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया है और ऐसे में उनसे एक बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सीजन 10 के लिए दबंग दिल्ली ने नवीन को कप्तान और अनुभवी विशाल भारद्वाज को उप-कप्तान नियुक्त किया है।

PKL 10 में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) का शेड्यूल

#) तमिल थलाइवाज vs दबंग दिल्ली केसी, अहमदाबाद (3 दिसंबर 2023)

#) बेंगलुरु बुल्स vs दबंग दिल्ली केसी, बेंगलुरु (8 दिसंबर 2023)

#) दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स, बेंगलुरु (10 दिसंबर 2023)

#) तेलुगु टाइटंस vs दबंग दिल्ली केसी, पुणे (16 दिसंबर 2023)

#) पुनेरी पलटन vs दबंग दिल्ली केसी, पुणे (18 दिसंबर 2023)

#) बंगाल वॉरियर्स vs दबंग दिल्ली केसी, चेन्नई (25 दिसंबर 2023)

#) जयपुर पिंक पैंथर्स vs दबंग दिल्ली केसी, चेन्नई (27 दिसंबर 2023)

#) यूपी योद्धाज vs दबंग दिल्ली केसी, नोएडा (30 दिसंबर 2023)

#) गुजरात जायंट्स vs दबंग दिल्ली केसी, नोएडा (2 जनवरी 2024)

#) पटना पाइरेट्स vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (5 जनवरी 2024)

#) यू मुंबा vs दबंग दिल्ली केसी, मुंबई (8 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs पटना पाइरेट्स, जयपुर (14 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs गुजरात जायंट्स, जयपुर (17 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यू मुंबा, हैदराबाद (20 जनवरी 2024)

#) हरियाण स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली केसी, हैदराबाद (24 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs यूपी योद्धाज, पटना (27 जनवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs बंगाल वॉरियर्स, दिल्ली (2 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs तेलुगु टाइटंस, दिल्ली (3 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs पुनेरी पलटन, दिल्ली (5 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs जयपुर पिंक पैंथर्स, दिल्ली (7 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs तमिल थलाइवाज, कोलकाता (14 फरवरी 2024)

#) दबंग दिल्ली केसी vs बेंगलुरु बुल्स, पंचकुला (18 फरवरी 2024)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) का अभी तक का प्रदर्शन

सीजन 1, 2014 - छठा स्थान

सीजन 2, 2015 - छठा स्थान

सीजन 3, 2016 - आठवां (आखिरी) स्थान

सीजन 4, 2016 - सातवां स्थान

सीजन 5, 2017 - जोन ए में छठा स्थान

सीजन 6, 2018 - एलिमिनेटर में यूपी योद्धा ने हराया (अंक तालिका में जोन ए में तीसरा स्थान)

सीजन 7, 2019 - रनर अप (फाइनल में बंगाल वॉरियर्स ने हराया)

सीजन 8, 2021-22 - विजेता (फाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया)

सीजन 9, 2022 - एलिमिनेटर में बेंगलुरु बुल्स ने हराया (अंक तालिका में छठे स्थान पर रहे थे)

Quick Links

App download animated image Get the free App now