पुणे सुपरजायंट्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के मयंक अगरवाल को अपनी टीम में किया शामिल

कर्नाटक के दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अगरवाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स के बजाय राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। जी हां, अगरवाल को पुणे सुपरजायंट्स ने आईपीएल-10 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल की नीलामी 5 फरवरी को बैंगलोर में होना है जबकि दूसरी ट्रेडिंग विंडो पिछले शुक्रवार को शुरू हुई जो कि 20 जनवरी 2017 तक चलेगी। अगरवाल का लीग में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। उन्होंने 50 मैचों में 124।48 की स्ट्राइक रेट से 788 रन बनाए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए अगरवाल प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके और 21 मुकाबलों में दो अर्धशतकों की मदद से 355 रन बना सके। अगरवाल के आईपीएल करियर की यह (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी। इससे पहले वह 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेले थे, जहां वह 64* रन की पारी खेली थी। अगरवाल ने 2015 में बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने भारत 'ए' का प्रतिनिधित्व किया और निरंतर अच्छे स्कोर बनाए। इसके बाद उनके भारतीय टीम में बुलावे के बारे में बातें होने लगी थी। अगर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ वह दमदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें निश्चित ही भारतीय टीम में मौका मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। मयंक को टीम में एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे के अनुभव से काफी फायदा मिलेगा। पुणे को मयंक जैसे आक्रामक बल्लेबाज से फायदा मिलने की उम्मीद है। टीम में सौरभ तिवारी, अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी के रूप में घरेलू तथा स्टीव स्मिथ और फाफ डू प्लेसी जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण हुआ है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications