IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को मिली बड़ी खुशखबरी, नन्हें मेहमान का हुआ आगमन; देखें तस्वीरें

युजवेंद्र चहल
सलमान खान के साथ युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह और श्रेयस अय्यर (photo credit: instagram/yuzi_chahal23)

Shashank Singh welcomes his Nephew: आईपीएल 2025 के शुरू होने में अभी कुछ वक्त और बाकी है। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी बीच पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह के घर खुशखबरी आई है। उन्होंने अपनी खुशी की वजह इंस्टाग्राम पर बताई है। उनके घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि शशांक सिंह की शादी तो हुई नहीं है, फिर नन्हा मेहमान कौन है।

Ad

दरअसल, शशांक सिंह की बहन श्रुतिका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसकी तस्वीरें शशांक सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी शेयर की हैं। आपको दिखाते हैं शशांक की इंस्टाग्राम पोस्ट।

शशांक सिंह के घर नन्हें मेहमान का हुआ आगमन

शशांक सिंह ने गुरुवार दोपहर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपनी बहन श्रुतिका सिंह के बेटे और अपने भांजे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में शशांक सिंह की बहन की भी तस्वीर है। क्रिकेटर ने पोस्ट के कैप्शन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत दुनिया में मेरे भतीजे, मेरे स्टारबॉय अंगिरस का स्वागत है।" आपको बता दें कि शशांक सिंह के भांजे का नाम अंगिरस है। शायद ही आपको पता हो कि अंगिरस शब्द का मतलब 'प्रदीप्त या जलता हुआ प्रकाश' भी होता है।

Ad

क्रिकेटर के जीवन में बहन और माता-पिता का रहा अहम योगदान

भारतीय क्रिकेटर शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को भिलाई, छत्तीसगढ़ में हुआ था। शशांक के पिता शैलेश सिंह, छत्तीसगढ़ पुलिस में एक इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां का नाम सुनीता सिंह है, जो रिलायंस इंफोकॉम में काम करती हैं। उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम श्रुतिका सिंह है। शशांक को क्रिकेटर बनाने में उनके माता-पिता और बहन का अहम योगदान रहा है। शशांक सिंह अपनी बहन के साथ दोस्त जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं।

वहीं शशांक की बहन श्रुतिका सिंह की बात करें तो वह अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया आईडी को भी प्राइवेट कर रखा है और लिमिटेड लोगों को ही फॉलो किया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications