टी20 मुंबई लीग में 7 लाख में बिके अंजिक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे आईपीएल के अलावा एक और टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। रहाणे टी20 मुंबई लीग में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। शनिवार को हुई नीलामी में मुंबई नार्थ की टीम ने उन्हें और सूर्यकुमार यादव को 7-7 लाख रुपए में खरीदा। वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई नार्थ वेस्ट ने आइकन खिलाड़ी के तौर पर 6 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि रोहित शर्मा के इस लीग में खेलने की उम्मीद काफी कम ही है क्योंकि उस वक्त वो श्रीलंका में हो रही निदहास ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे होंगे। 6 से 18 मार्च तक निदहास ट्रॉफी का आयोजन होगा। भारतीय टीम के एक और खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के लिए भी बोली लगी और उन्हें मुंबई नार्थ सेंट्रल की टीम ने 5 लाख रुपए में खरीदा। अय्यर टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे। अय्यर श्रीलंका में हो रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर अभिषेक नायर को मुंबई साउथ ने आइकन खिलाड़ी के तौर पर 4 लाख रुपए में खरीदा। जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड को मुंबई साउथ सेंट्रल ने 4 लाख में खरीदा। अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले पृथ्वी शॉ को मुंबई नार्थ ने 2.80 लाख में खरीदा। धवल कुलकर्णी को मुंबई नार्थ ईस्ट ने 1.50 लाख में खरीदा। नीलामी में हर टीम को एक आइकन खिलाड़ी चुनना था। मुंबई साउथ सेंट्रल ने पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अपना मेंटर नियुक्त किया है और पूर्व सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत को मुंबई नार्थ ईस्ट ने अपना मेंटर बनाया है। संदीप पाटिल मुंबई नार्थ के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। जबकि अमोल मजूमदार मुंबई नार्थ वेस्ट टीम के मेंटर होंगे। इस टी20 लीग का आयोजन मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत किया जा रहा है। मुंबई नार्थ वेस्ट: आइकन खिलाड़ी (रोहित शर्मा, 6 लाख), मेंटर-अमोल मजूमदार, कोच- ओमकार साल्वी मुंबई नार्थ: आइकन खिलाड़ी (अंजिक्य रहाणे, 7 लाख), मेंटर-संदीप पाटिल, कोच- बलविंदर सिंह संधू मुंबई नार्थ सेंट्रल: आइकन खिलाड़ी (श्रेयस अय्यर, 5 लाख), मेंटर- समीर डिघे, कोच-विनायक सामंत मुंबई साउथ: आइकन खिलाड़ी (अभिषेक नायर, 4 लाख), कोच: अमित दानी मुंबई नार्थ ईस्ट: आइकन खिलाड़ी (सूर्यकुमार यादव, 7 लाख), मेंटर-लालचंद राजपूत, कोच: अतुल रानाडे मुंबई साउथ सेंट्रल: आइकन खिलाड़ी (सिद्धेश लाड, 4 लाख), मेंटर-विनोद कांबली, कोच- विनोद राघवन

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications