विराट कोहली को एमएस धोनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी : राहुल द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और भारत 'ए' व भारत अंडर-19 टीम के मौजूदा कोच, राहुल द्रविड़ का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी पर सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफे देने के कारण ज्यादा दबाव नहीं बढ़ेगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत करते हुए द्रविड़ ने कहा कि विराट कोहली की टीम के लिए धोनी मूल्यवान खिलाड़ी होंगे। द्रविड़ का मानना है कि धोनी एक बल्लेबाज के रूप में अब ज्यादा खुलकर खेलेंगे। धोनी का अपार अनुभव हैं और किसी कप्तान ने उनसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी नहीं की है। इसका फायदा विराट कोहली को जरुर मिलेगा। द्रविड़ का मानना है कि कोहली भी धोनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे और उनके अनुभव तथा सलाह का पूरा लाभ लेना चाहेंगे। द्रविड़ ने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर आप कोहली हैं तो उम्मीद करेंगे कि एमएस धोनी बेहतर प्रदर्शन करें और उनके अनुभव का पूरा फायदा ले। आपको टीम में धोनी जैसे अनुभवी व्यक्ति की जरुरत होगी। विराट कोहली के लिए यह अनुभव काफी मूल्यवान होगा।' राहुल द्रविड़ का मानना है कि धोनी ने लंबे समय को सोचते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया होगा, इसलिए इसमें हैरानी नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि विराट कोहली को 2019 विश्व कप से पहले कप्तानी का काफी अनुभव हासिल होगा। द्रविड़ ने साथ ही कहा कि दबाव में धोनी के प्रदर्शन करने की क्षमता से भारतीय टीम को काफी फायदा मिलेगा। उनके मुताबिक धोनी को कप्तान से खिलाड़ी के रूप में तब्दील होने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी क्योंकि कप्तान बनने से पहले वह लंबे समय तक खिलाड़ी के तौर पर टीम में खेल चुके हैं। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम चयन के एक दिन पहले सीमित ओवरों की कप्तानी से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। बहरहाल, उन्होंने अपने आप को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल रहने के लिए उपलब्ध बताया था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications