रणजी ट्रॉफी राउंड अप: युवराज सिंह और इरफ़ान पठान रहे फ्लॉप, हरप्रीत ने मध्य प्रदेश की तरफ से दोहरा शतक लगाया

रणजी ट्रॉफी के 2016-17 सीजन के पहले राउंड के दूसरे दिन काफी बल्लेबाजों ने प्रभावित किया। लेकिन भारतीय टीम में वापसी के प्रयास में जुटे युवराज सिंह और इरफ़ान पठान बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। मध्य प्रदेश की तरफ से हरप्रीत सिंह ने शानदार दोहरा शतक लगाया, वहीँ छत्तीसगढ़ की तरफ से आशुतोष सिंह शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन के राउंड अप पर: # मुंबई vs तमिलनाडु पहली पारी में तमिलनाडु के 87 रनों के जवाब में मुंबई ने 176 रन बनाये। कृष्णमूर्ती विग्नेश ने 5 विकेट लेकर मुंबई को 89 रनों की बढ़त ही लेने दी। कप्तान आदित्य तरे ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाये। दूसरी पारी में तमिलनाडु ने अभिनव मुकुंद के 56 रनों की बदौलत 153/6 का स्कोर बना लिया है और उनके पास अभी 64 रनों की बढ़त है # केरल vs जम्मू और कश्मीर आज सिर्फ 7.2 ओवर का खेल हुआ और संजू सैमसन के नाबाद 142 रनों की बदौलत केरल ने 282/7 का स्कोर बना लिया है। # असम vs दिल्ली असम के 193 रनों के जवाब में दिल्ली ने दूसरे दिन के अंत तक ऋषभ पन्त के नाबाद 84 और उन्मुक्त चंद के 55 रनों की बदौलत 241/3 का स्कोर बना लिया है। # रेलवे vs पंजाब रेलवे को 331 रनों के जवाब में पंजाब ने 154/4 का स्कोर बना लिया है। उदय कॉल और गुरकीरत मान ने अर्धशतक लगाये। युवराज सिंह सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। # झारखंड vs महाराष्ट्र महाराष्ट्र के 210 के जवाब में झारखंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिए हैं। कौशल सिंह 121 रन बनाकर नाबाद हैं। # मध्य प्रदेश vs उत्तर प्रदेश हरप्रीत सिंह के 216 और अंकित शर्मा के 61 रनों की बदौलत मध्य प्रदेश ने 465 रन बनाये और इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन बनाये हैं। गौरव यादव ने मध्य प्रदेश की तरफ से तीन विकेट लिए हैं। # सौराष्ट्र vs राजस्थान कप्तान जयदेव शाह के 193 रनों की बदौलत सौराष्ट्र ने 430 रन बनाये, जिसके जवाब में राजस्थान ने बिना कोई विकेट खोये 12 रन बना लिए हैं। # हिमाचल प्रदेश vs आन्ध्रा आज मैच में कोई भी गेंद नहीं फेंका जा सका और हिमाचल का स्कोर 318/7 ही है। # ओडिशा vs विदर्भ ओडिशा को 150 रनों पर ऑल आउट करने के बाद विदर्भ ने दो विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। फैज़ फज़ल और गणेश सतीश ने अर्धशतक लगाये। # सेना vs हरियाणा सेना के 197 रनों के जवाब में हरियाणा ने शुभम रोहिल्ला के अर्धशतक की बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं। # गोवा vs हैदराबाद गोवा के जवाब में हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। अक्षत रेड्डी ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली है और कप्तान बद्रीनाथ ने 41 रनों की पारी खेली। # बरोदा vs गुजरात आदित्य वाघमोड़े और दीपक हूडा के शतक के बाद स्वप्निल सिंह ने नाबाद 66 रन बनाये और बरोदा ने 544/8 के स्कोर पर पारी घोषित की। हालाँकि युसूफ पठान और इरफ़ान पठान दोनों ही फ्लॉप रहे। गुजरात ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। # छत्तीसगढ़ vs त्रिपुरा त्रिपुरा के 118 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने आशुतोष सिंह के 140 रनों की बदौलत 255 रन बनाये। दूसरी पारी में त्रिपुरा ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए हैं।