रणजी ट्रॉफी 2016-17: ओडिशा को हराकर ग्रुप बी में टॉप पर पहुंची झारखंड की टीम, क्वार्टर-फाइनल में होगा हरियाणा से सामना

रणजी ट्रॉफी 2016-17 के वैसे तो नौ राउंड पूरे हो चुके थे और क्वार्टर-फाइनल के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई कर लिया था। हालांकि ग्रुप बी में अभी भी एक मैच बचा हुआ था और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद झारखंड का सामना तीसरे स्थान पर मौजूद ओडिशा से था। इस मैच का परिणाम ग्रुप बी में टॉप की टीम तय कर सकता था और हुआ भी वही। झारखंड ने ओडिशा को पारी और 93 रनों से हरा दिया और मैच से मिले सात अंकों की बदौलत वो ग्रुप बी में कर्नाटक को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुँच गये। सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज ग्राउंड, थुम्बा (केरल) में खेले गये इस मैच के पहले दिन झारखंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ये फैसला बहुत सही साबित हुआ और ओडिशा की पूरी टीम पहले दिन 84 ओवर में सिर्फ 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शाहबाज़ नदीम ने चारा और सनी गुप्ता ने तीन विकेट लिए। अजय यादव और विशाल सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी। ओडिशा की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन संदीप पटनायक ने बनाये। तीन बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो गए। पहले दिन झारखंड ने 9/0 का स्कोर बना लिया था और दूसरे दिन कप्तान सौरभ तिवारी और विराट सिंह के अर्धशतकों की बदौलत झारखंड ने 236/5 का स्कोर बना लिया और 84 रनों की बढ़त ले ली थी। तीसरे दिन कौशल सिंह के नाबाद 86 रन की मदद से झारखंड की पारी 348 रनों पर समाप्त हुई और पहली पारी में उन्हें 196 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई। ओडिशा की तरफ से बसंत मोहंती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। धीरज सिंह और दीपक बेहेरा ने दो-दो विकेट लिए। सूर्यकान्त प्रधान और गोविंदा पोद्दार को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पारी में ओडिशा ने और भी खराब बल्लेबाजी की और पूरी टीम 46.3 ओवर में सिर्फ 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज 20 रन नहीं बना सका और फिर से सबसे ज्यादा 16 रन संदीप पटनायक ने ही लगाये। शाहबाज़ नदीम और कौशल सिंह ने 3-3 विकेट लिए। अजय यादव ने दो विकेट लिए। कौशल सिंह को नाबाद 86 रनों की पारी खेलने और दूसरी पारी में तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। क्वार्टरफाइनल में अब ग्रुप ए की टॉप टीम मुंबई का सामना ग्रुप सी की टॉप टीम हैदराबाद से होगा। ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रही गुजरात का सामना ग्रुप बी के तीसरे नंबर की टीम ओडिशा से होगा। ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रही तमिलनाडु का सामना ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम कर्नाटक से होगा। ग्रुप बी की टॉप टीम झारखंड का सामना ग्रुप सी की दूसरे नंबर की टीम हरियाणा से होगा। ये सभी मैच 24-28 दिसम्बर तक अलग-अलग जगहों पर खेले जाएंगे। जगहों की घोषणा बाद में की जाएगी। स्कोरकार्ड: ओडिशा: 152 एवं 103 झारखंड: 348

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications