रणजी ट्रॉफी राउंड अप: चेतेश्वर पुजारा दोहरे शतक से चूके, स्टुअर्ट बिन्नी का शानदार शतक

रणजी ट्रॉफी 2017-18 के पांचवें राउंड के दूसरे दिन भी काफी अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले। चेतेश्वर पुजारा अभाग्यशाली रहे कि अपना दोहरा शतक नहीं बना सके। कर्नाटक के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार शतक लगाया, वहीं तमिलनाडु के लिए बाबा अपराजित और विजय शंकर ने शतक लगाया। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन सभी 12 मुकाबलों में क्या-क्या हुआ: ग्रुप ए: # कर्नाटक vs दिल्ली स्टुअर्ट बिन्नी के 118 और श्रेयस गोपाल के 92 रनों की बदौलत कर्नाटक ने 649 रन बनाये। जवाब में दिल्ली ने स्टंप्स तक 20/0 का स्कोर बना लिया है। # असम vs उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के 349 के जवाब में असम ने दूसरे दिन शिबशंकर रॉय के 72 रनों की बदौलत 279/6 का स्कोर बना लिया है। सौरभ कुमार ने अभी तक चार विकेट लिए हैं। # महाराष्ट्र vs रेलवे रोहित मोटवानी के 189 रनों की बदौलत महाराष्ट्र ने 481 रन बनाये, जिसके जवाब में रेलवे ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 88/0 का स्कोर बना लिया है। ग्रुप बी: # सौराष्ट्र vs गुजरात चेतेश्वर पुजारा के 182 और प्रेरक मांकड़ के 62 रनों की बदौलत सौराष्ट्र ने 570 रन बनाये और इसके जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स तक गुजरात ने 45/0 का स्कोर बना लिया है। रविन्द्र जडेजा सिर्फ 8 रन बना सके। # हरियाणा vs राजस्थान पहले दिन के स्कोर 99/7 से आगे खेलते हुए हरियाणा ने आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले हर्षल पटेल (83 रन, 4 छक्के) की जबरदस्त पारी की बदौलत 223 रन बनाये और जवाब में दूसरे दिन राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टंप्स के समय उनका स्कोर 74/7 था। # झारखंड vs जम्मू और कश्मीर जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी में 376 रन बनाये और जवाब में झारखंड का स्कोर दूसरे दिन स्टंप्स तक 220/5 था। सलामी बल्लेबाज नाजिम सिद्दीकी (70) और आनंद सिंह (68) ने अर्धशतक लगाया। ग्रुप सी: # मुंबई vs बड़ौदा मुंबई के 171 के जवाब में दूसरे दिन बड़ौदा ने आदित्य वाघमोड़े के शतक और विष्णु सोलंकी, कप्तान दीपक हूडा एवं स्वप्निल सिंह के अर्धशतकों की बदौलत 376/4 का मजबूत स्कोर बना लिया है। # ओडिशा vs तमिलनाडु मुरली विजय के शतक के बाद तमिलनाडु ने बाबा अपराजित और विजय शंकर के शतकों की बदौलत 530/8 का स्कोर बनाया। ओडिशा ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 36/0 का स्कोर बनाया था। # त्रिपुरा vs आंध्रा आंध्रा ने पहली पारी में 402 रन बनाये और जवाब में त्रिपुरा का स्कोर 68/1 है। त्रिपुरा के अभिजित सरकार ने पांच विकेट लिए थे। ग्रुप डी: # छत्तीसगढ़ vs हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के 175 के जवाब में छत्तीसगढ़ ने ऋषभ तिवारी के शतक और अमनदीप खरे एवं आशुतोष सिंह के अर्धशतकों की बदौलत 389/6 का स्कोर बनाकर बड़ी बढ़त ले ली है। # बंगाल vs विदर्भ विदर्भ ने संजय रामास्वामी के 182 और आदित्य सरवटे के 89 रनों की बदौलत 499 रन बनाये और जवाब में बंगाल का स्कोर 89/3 है। # सेना vs गोवा सेना ने पहली पारी में 263 रन बनाये और जवाब में दूसरे दिन स्टंप्स तक गोवा का स्कोर 150/6 का स्कोर बनाया है।

Edited by Staff Editor