रणजी ट्रॉफी राउंड अप: सुरेश रैना फिर से फ्लॉप, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के शतक, अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ने निराश किया

रणजी ट्रॉफी 2017-18 के पांचवें राउंड की आज से शुरुआत हुई और पहले दिन भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया। मुरली विजय ने तमिलनाडु और चेतेश्वर पुजारा ने सौराष्ट्र की तरफ से शानदार शतक लगाया, वहीं मुंबई के लिए अजिंक्य रहाणे और कर्नाटक के लिए केएल राहुल फ्लॉप रहे। सुरेश रैना का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और एक बार फिर वो बड़ा स्कोर नहीं बना सके। आइये नज़र डालते हैं पहले दिन सभी 12 मुकाबलों में क्या-क्या हुआ: ग्रुप ए: # कर्नाटक vs दिल्ली पिछले मैच में तिहरा शतक लगाने वाले मयंक अगरवाल ने फिर से बेहतरीन शतक जड़ा और उनके 169* रनों की बदौलत कर्नाटक ने पहले दिन 348/4 का स्कोर बनाया। मनीष पांडे ने 74 और आर समर्थ ने 58 रनों की पारी खेली। केएल राहुल सिर्फ 9 रन ही बना सके। # असम vs उत्तर प्रदेश सौरभ कुमार (133) और उपेन्द्र यादव (127) के शतकों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन 349 रन बनाये। स्टंप्स के समय असम का स्कोर 25/0 था। सुरेश रैना सिर्फ 6 रन ही बना सके। असम की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट रज्जकुद्दीन अहमद ने लिए। # महाराष्ट्र vs रेलवे अंकित बावने (92) और रोहित मोटवानी (52*) के अर्धशतकों की बदौलत महाराष्ट्र ने पहले दिन 249/5 का स्कोर बनाया। ग्रुप बी: # सौराष्ट्र vs गुजरात स्नेल पटेल (156*) और चेतेश्वर पुजारा (115*) के शतकों की बदौलत सौराष्ट्र ने पहले दिन 311/1 का स्कोर बनाया। # हरियाणा vs राजस्थान पंकज सिंह (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने पहले दिन हरियाणा को बैकफुट पर भेज दिया। स्टंप्स के समय हरियाणा का स्कोर 99/7 था। # झारखंड vs जम्मू और कश्मीर शुभम खजूरिया (101) और पुनीत बिष्ट (101*) के शतक की बदौलत जम्मू और कश्मीर ने पहले दिन 357/6 का स्कोर बना लिया है। ग्रुप सी # मुंबई vs बड़ौदा अतीत शेठ और लुकमान मेरिवाला के 5-5 विकेटों कोई बदौलत बड़ौदा ने मुंबई को सिर्फ 171 रनों पर ढेर कर दिया। अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ खाता खोले बिना आउट हुए। कप्तान आदित्य तरे ने 50 रनों की पारी खेली। स्टंप्स के समय बड़ौदा का स्कोर 63/1 था। # ओडिशा vs तमिलनाडु मुरली विजय (140) के शानदार शतक और एन जगदीशन के 88 रनों की बदौलत तमिलनाडु ने पहले दिन 292/3 का स्कोर बनाया। # त्रिपुरा vs आंध्रा प्रशांत कुमार (120*) के शतक और कप्तान हनुमा विहारी के 62 रनों की बदौलत पहले दिन आंध्रा ने 252/2 का स्कोर बनाया। ग्रुप डी # हिमाचल प्रदेश vs छत्तीसगढ़ पंकज राव और सुमित रुइकर के तीन-तीन विकेटों की बदौलत छत्तीसगढ़ ने पहले दिन हिमाचल प्रदेश को सिर्फ 175 रनों पर ऑल आउट कर दिया। स्टंप्स के समय छत्तीसगढ़ का स्कोर 91/1 था। # बंगाल vs विदर्भ फैज़ फज़ल (142) और संजय रामास्वामी (117*) के बेहतरीन शतकों की बदौलत विदर्भ ने पहले दिन 285/1 का मजबूत स्कोर बनाया। # सेना vs गोवा पहले दिन सेना ने कप्तान नकुल वर्मा के 64 और विकास यादव के 61 रनों की बदौलत 228/8 का स्कोर बनाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications