रणजी ट्रॉफी 2018-19, पहला राउंड: दूसरे दिन का राउंड अप

Enter caption

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के पहले राउंड में खेले जा रहे 17 मुकाबलों के दूसरे दिन कई अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले। ग्रुप ए में सौराष्ट्र के शेल्डन जैक्सन, मुंबई के शिवम दुबे, ग्रुप बी में पंजाब के सनवीर सिंह, केरल के सचिन बेबी और वीए जगदीश, मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार, ग्रुप सी में उत्तरा प्रदेश के अक्षदीप नाथ और मोहम्मद सैफ, झारखंड के अनुकूल रॉय, हरियाणा के हिमांशु राणा और त्रिपुरा के बिशाल घोष एवं प्लेट ग्रुप में सिक्किम के मिलिंद कुमार और नागालैंड के अबरार काज़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ने दूसरे हिन् दिन बिहार को 10 विकेट से हराया।

आइये नज़र डालते हैं पहले राउंड के दूसरे दिन के खेल पर:

# एलीट ग्रुप ए:

दिल्ली में मुंबई ने शिवम दुबे के 114 और सिद्धेश लाड के 99 की बदौलत 411 रन बनाये, जिसके जवाब में रेलवे ने 115/6 का स्कोर बना लिया था।

राजकोट में सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन के 147 और आर्पित वसावडा के 63 रनों की बदौलत 475 रन बनाये, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ ने 88/0 का स्कोर बना लिया था।

वडोदरा में बड़ौदा के 290 के जवाब में गुजरात ने रुजुल भट्ट के 70* और समित गोहेल के 63 रनों की बदैलत 264/6 का स्कोर बना लिया था।

पुणे में महाराष्ट्र के 343 के जवाब में विदर्भ की टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉलोऑन पारी में विदर्भ का स्कोर 46/0 था।

# एलीट ग्रुप बी:

नादौन में बंगाल के 380 के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने अंकुश बैंस के 79* की बदौलत 124/3 का स्कोर बना लिया है।

डिंडीगुल में तमिलनाडु के खिलाफ मध्य प्रदेश ने रजत पाटीदार के 196 रनों की मदद से 393 रन बनाये। जवाब में तमिलनाडु का स्कोर 0/0 है। रविचचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए।

विशाखापट्टनम में पंजाब ने सनवीर सिंह के 110 और मयंक मारकंडे के 68 रनों की बदौलत 414 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में आंध्रा का स्कोर 54/3 था।

तिरुवनंतपुरम में हैदराबाद के खिलाफ केरल ने सचिन बेबी के 147 और वीए जगदीश के 113* की बदौलत 495/6 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेहमान टीम का स्कोर 1/0 था।

# एलीट ग्रुप सी:

अगरतला में सेना के खिलाफ त्रिपुरा ने बिशाल घोष के 201 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 360 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब सेना ने 136/3 का स्कोर बना लिया है।

भुबनेश्वर में ओडिशा के 324 के जवाब में हरियाणा ने हिमांशु राणा के 113* और चैतन्य बिश्नोई के 75 की बदौलत 239/3 का स्कोर बना लिया है।

कानपुर में गोवा के 152 के जवाब में उत्तर प्रदेश ने अक्षदीप नाथ के 155* और मोहम्मद सैफ के 126 की बदौलत 473/3 का स्कोर बना लिया है।

जयपुर में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ राजस्थान ने चेतन बिष्ट के 159 और अशोक मेनारिया के 59 रनों की मदद से 379 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मेहमान टीम का स्कोर 186/7 हो गया था। जम्मू और कश्मीर के मोहम्मद मुधासीर ने चार गेंदों में चार विकेट लेने का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया।

रांची में झारखंड के 344 के जवाब में असम ने 126/2 का स्कोर बना लिया है।

प्लेट ग्रुप:

देहरादून में उत्तराखंड ने बिहार को दूसरे ही दिन 10 विकेट से हराया। बिहार के 60 के जवाब में उत्तराखंड ने 227 रन बनाये। दूसरी पारी में बिहार की टीम 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उत्तराखंड ने पहली ही गेंद पर दो रनो के लक्ष्य को चौके के साथ हासिल कर लिया।

शिलौंग में अरुणाचल प्रदेश के 166 के जवाब में मेघालय की टीम 141 रन बनकर ऑल आउट हुई। दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश का स्कोर 104/6 था और उनकी बढ़त 129 रनों की हो गई थी।

दीमापुर में मिजोरम के 106 रनों के जवाब में नागालैंड ने अबरार क़ाज़ी के 200 की बदौलत 530/8 का स्कोर बनाया और दूसरी पारी में मिज़ोरम का स्कोर 16/2 था। मिज़ोरम अभी भी नागालैंड से 408 रन पीछे हैं।

कोलकाता में मणिपुर के खिलाफ सिक्किम ने मिलिंद कुमार (261) के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 372 का बनाया, जिसके जवाब में मणिपुर 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉलोऑन पारी में मणिपुर का स्कोर 123/2 था।

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़