रणजी ट्रॉफी 2018-19, आखिरी राउंड: पहले दिन का राउंड अप

Enter caption

आज से रणजी ट्रॉफी में आज से लीग स्टेज के आखिरी राउंड की शुरूआत हुई और दिन में कुल मिलाकर 17 मैच खेले गए। हालांकि मैदान के गीले होने के कारण जम्मू-कश्मीर और झारखंड के बीच पहले दिन का खेल नहीं हो पाया। इसके अलावा त्रिपुरा की टीम महज 35 रनों पर ढेर हो गई, तो बड़ौदा के लिए क्रुणाल पांड्या फ्लॉप हुए।

आइए नजर डालते हैं आखिरी राउंड के पहले दिन हुए सभी मैचों के स्कोर पर:

एलीट ग्रुप ए:

वडोदरा में पहले दिन बडौदा के खिलाफ कर्नाटक की टीम पहली पारी में 112 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में बड़ौदा की टीम भी अपनी पहली पारी में 223 रन ही बना पाए। दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने अपनी दूसरी पारी में 13 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे। क्रुणाल पांड्या गेंद और बल्ले दोनों के साथ फ्लॉप रहे। कर्नाटक के लिए मनीष पांडे और करूण नायर ने काफी निराश किया। पांडे 43 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई में पहले दिन छत्तीसगढ़ की टीम अपनी पहली पारी में 129 रनों पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे।

दिल्ली में रेलवे के खिलाफ महराष्ट्र अपनी पहली पारी में 70 रनों पर आउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक रेलवे का स्कोर 184-9 था।

राजकोट में पहले दिन विदर्भ के खिलाफ सौराष्ट्र ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए।

एलीट ग्रुप बी:

केरल के खिलाफ पहले दिन हिमाचल प्रदेश ने 257-7 का स्कोर बनाया। अंकित कल्सी 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ पहले दिन तमिलनाडु ने 215-3 का स्कोर बनाया। अभिनव मुकुंद 104 रन बनाकर नाबाद हैं।

कोलकाता में पंजाब के खिलाफ बंगाल की टीम 187 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में पंजाब का स्कोर 47-2 रहा। पंजाब के लिए विनय चौधरी ने 6 विकेट चटकाए, तो मनोज तिवारी फ्लॉप हुए। पंजाब के लिए शुबमन गिल ने अपने 1000 रन पूरे किए।

इंदौर में मध्यप्रदेश के खिलाफ आंध्रा की टीम 132 रनों पर सिमट गई। एमपी ने भी अपनी पहली पारी में 23 रन तक दो विकेट गंवा दिए हैं।

एलीट ग्रुप सी

जम्मू में पहले दिन मैदान गीला होने के कारण जम्मू-कश्मीर और झारखंड का मैच शुरू नहीं हो पाया।

कानपुर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ असम अपनी पहली पारी में 175 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में यूपी ने अपनी पहली पारी में 64-1 का स्कोर बना लिया है।

भुवनेश्वर में गोवा के खिलाफ ओडिसा ने पहले दिन 229-7 का स्कोर बनाया। ओडिसा के लिए संदीप पटनायक ने शानदार शतक लगाया।

रोहतक में हरियाणा के खिलाफ सेना की टीम 170 रनों पर आउट हो गई। इसके जवाब में हरियाणा ने 10 के स्कोर तक एक विकेट गंवाया।

अगरतला में राजस्थान के खिलाफ त्रिपुरा की टीम महज 35 रन ही बना पाई। इसके जवाब में राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए। दूसरी पारी में त्रिपुरा का स्कोर 4-0 रहा।

प्लेट ग्रुप:

उत्तराखंड में मिजोरम के खिलाफ उत्तराखंड ने अपनी पारी में 377 रन बनाए, जिसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक मिजोरम का स्कोर 8-0 था।

पटना में बिहार के खिलाफ मणिपुर अपनी पहली पारी में 156 रन बनाए। बिहार ने इसके जवाब में 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे।

गोलपारा में सिक्किम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश अपनी पहली पारी में 169 रन ही बना पाए। इसके जवाब में सिक्किम का स्कोर 132-3 रहा।

दीमापुर में पुडुचेरी के खिलाफ नागालैंड ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। नितेश और झिमोमी ने बेहतरीन शतक लगाए।

Get Cricket News In Hindi Here

Quick Links

Edited by मयंक मेहता