रणजी ट्रॉफी 2019-20, पांचवां राउंड: तीसरे दिन के खेल का राउंड अप

मुंबई की टीम (Photo-BCCI)
मुंबई की टीम (Photo-BCCI)

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में पांचवे राउंड के दूसरे दिन का खेल आज समाप्त हुआ। केरल के लिए जलज सक्सेना, सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट और नमन ओझा ने एमपी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा बिहार की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन के खेल के राउंड अप पर:

ग्रुप ए

गुजरात vs राजस्थान

गुजरात के पहली पारी के 325 रनों के जवाब में राजस्थान ने 7 विकेट पर 327 रन बना लिए हैं।

केरल vs पंजाब

केरल ने पंजाब को 21 रन से हरा दिया। केरल के पहली पारी के 227 रनों के जवाब में पंजाब ने 218 रन बनाए। दूसरी पारी में केरल ने 136 रन बनाए लेकिन पंजाब की टीम सिर्फ 124 रन पर सिमट गई। जलज सक्सेना ने मैच में 8 विकेट चटकाए।

हैदराबाद vs आंध्रा

हैदराबाद के पहली पारी के 225 रनों के जवाब में आंध्रा ने 9 विकेट पर 489 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। दूसरी पारी में हैदराबाद का स्कोर 45/3 है और वो अभी 219 रन पीछे हैं।

ग्रुप बी

उत्तर प्रदेश vs बड़ौदा

उत्तर प्रदेश के पहली पारी के 431 रनों के जवाब में बड़ौदा ने सिर्फ 179 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। वो अभी 252 रन से पीछे हैं।

मुंबई vs तमिलनाडु

मुंबई ने आदित्य तारे के 154 रनों की बदौलत पहली पारी में 488 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु ने 7 विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। अश्विन 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

सौराष्ट्र vs कर्नाटक

सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 581 रन बनाकर घोषित कर दी। चेतेश्वर पुजारा ने 248 और शेल्डन जैक्सन ने 161 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जवाब में कर्नाटक पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर सिमट गई। जयदेव उनादकट ने 5 विकेट चटकाए। फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में कर्नाटक का स्कोर 30/0 है।

मध्य प्रदेश vs रेलवे

मध्य प्रदेश की पहली पारी के 154 रनों के जवाब में रेलवे ने 244 रन बनाकर 90 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में एमपी ने 5 विकेट पर 308 रन बनाकर 188 रनों की बढ़त ले ली है। कप्तान नमन ओझा ने 118 रनों की पारी खेली।

ग्रुप सी

छत्तीसगढ़ vs असम

छत्तीसगढ़ के पहली पारी के 318 रनों के जवाब में असम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 464 रन बनाए। कप्तान गोकुल शर्मा ने शतक लगाया। रियान पराग ने 60 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ का स्कोर 25/1 है।

त्रिपुरा vs उत्तराखंड

उत्तराखंड पहली पारी में सिर्फ 90 रन पर सिमट गई। जवाब में त्रिपुरा ने 5 विकेट पर 279 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में उत्तराखंड का स्कोर 21/1 था।

महाराष्ट्र vs झारखण्ड

महाराष्ट्र के पहली पारी के 434 रनों के जवाब में झारखंड ने सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में फॉलोआन खेलते हुए झारखंड का स्कोर 27/1 है।

जम्मू-कश्मीर vs सर्विसेज

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 360 रन बनाए। कप्तान परवेज रसूल ने 182 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में सर्विसेज ने 242 रन बनाए। दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर का स्कोर 184/5 है।

हरियाणा vs ओडिशा

ओडिशा को जीत के लिए सिर्फ 32 रनों की और जरुरत है। हरियाणा के पहली पारी के 90 रनों के जवाब में ओडिशा ने 160 रन बनाए। दूसरी पारी में हरियाणा ने 248 रन बनाए, जवाब में ओडिशा ने 7 विकेट पर 147 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

नागालैंड vs अरुणाचल प्रदेश

नागालैंड ने पहली पारी 7 विकेट पर 534 रन बनाकर घोषित की। जवाब में अरुणाचल प्रदेश ने 460 रन बनाए। राहुल दलाल 267 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में नागालैंड ने 10 रन बना लिए हैं।

चंडीगढ़ vs सिक्किम

सिक्किम के 264 रनों के जवाब में चंडीगढ़ ने 360 रन बनाए। दूसरी पारी में सिक्किम का स्कोर 69/3 है।

बिहार vs मणिपुर

बिहार ने एक पारी और 183 रनों से जीत हासिल की। बिहार ने पहली पारी में 431 रन बनाए। जवाब में मणिपुर 94 और 154 रन ही बना सकी।

गोवा vs पुद्दुचेरी

गोवा के पहली पारी के 270 रनों के जवाब में पुद्दुचेरी ने 260 रन बनाए। पारस डोगरा ने 194 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में गोवा ने 5 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं।

मिजोरम vs मेघालय

मेघालय ने पहली पारी में 4 विकेट पर 662 रन बनाए। रवि तेजा ने 204 और संजय यादव ने 254 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा दीपू संगमा ने 114 रन बनाए। जवाब में मेघालय का स्कोर 114/7 है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता