रणजी ट्रॉफी 2019-20, सातवां राउंड: पहले दिन के खेल का राउंड अप

सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया
सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाया

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में आज से सातवें राउंड की शुरुआत हुई। इस राउंड में कुल मिलाकर 18 मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन सरफराज खान ने मुंबई के लिए बेहतरीन दोहरा शतक लगाया। वहीं सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने 6 विकेट चटकाए।

Ad

आइए नजर डालते हैं पहले दिन के खेल के राउंड अप पर:

ग्रुप ए

बंगाल vs दिल्ली

कोलकाता के ईडेन गार्डेन में पहले खेलते हुए बंगाल ने 5 विकेट पर 286 रन बना लिए हैं।

केरल vs आंध्रा

पहली पारी में केरल सिर्फ 162 रन पर सिमट गई। जवाब में आंध्रा का स्कोर 57/1 है।

हैदराबाद vs राजस्थान

हैदराबाद की टीम पहली पारी में 171 रन ही बना सकी। जवाब में राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 2 रन बना लिए हैं।

विदर्भ vs गुजरात

पहली पारी में विदर्भ 142 रन पर आउट हो गई। उमेश यादव ने 12 गेंद पर 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में गुजरात का स्कोर 88/1 है।

ग्रुप बी

बड़ौदा vs सौराष्ट्र

बड़ौदी की टीम पहली पारी में सिर्फ 154 रन पर सिमट गई। जयदेव उनादकट ने 6 विकेट चटकाए। जवाब में सौराष्ट्र ने भी 114 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं।

मुंबई vs हिमाचल प्रदेश

मुंबई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 372 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 226 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने पिछले मैच में भी तिहरा शतक लगाया था।

मध्य प्रदेश vs उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के पहली पारी के 230 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 22 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।

रेलवे vs कर्नाटक

रेलवे ने पहले बैटिंग करते हुए 98 रन तक 6 विकेट खो दिए हैं।

ग्रुप सी

ओडिशा vs असम

ओडिशा ने पहले दिन 3 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं।

त्रिपुरा vs महाराष्ट्र

त्रिपुरा के पहली पारी के 121 रनों के जवाब में महाराष्ट् ने 5 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ vs जम्मू-कश्मीर

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 4 विकेट पर 270 रन बना लिए हैं।

उत्तराखंड vs हरियाणा

उत्तराखंड ने पहली पारी में सिर्फ 109 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने भी 50 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

सर्विसेज vs झारखंड

पहली पारी में सर्विसेज ने 8 विकेट पर 232 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

चंडीगढ़ vs पुद्दुचेरी

चंडीगढ़ ने पहली पारी में 134 रन बनाए। विनय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जवाब में पुद्दुचेरी 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी है।

गोवा vs अरुणाचल प्रदेश

गोवा ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से दो खिलाड़ियों ने शतक लगाया।

सिक्किम vs मणिपुर

सिक्किम ने पहली पारी में 169 रन बनाए। जवाब में मणिपुर सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में सिक्किम ने 1 रन पर 1 विकेट गंवा दिए हैं।

नागालैंड vs मिजोरम

नागालैंड के पहली पारी के 243 रनों के जवाब में मिजोरम ने 8 रन बना लिए हैं।

बिहार vs मेघालय

बिहार ने पहली पारी में 208 रन बनाए, जवाब में मेघालय का स्कोर 18/0 है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications