रणजी ट्रॉफी 2019-20, 9वां राउंड: पहले दिन के खेल का राउंड अप

स रफराज खान का एक और बेहतरीन शतक (Photo-Twitter)
स रफराज खान का एक और बेहतरीन शतक (Photo-Twitter)

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में आज से 9वें और आखिरी राउंड की शुरुआत हुई। इस राउंड में कुल मिलाकर 18 मैच खेले जा रहे हैं। पहले दिन मुंबई के लिए सरफराज खान ने एक और बेहतरीन शतक लगाया। इसके अलावा अक्षर पटेल ने गुजरात के लिए, मनोज तिवारी ने बंगाल के लिए और राहुल तेवतिया ने हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

आइए नजर डालते हैं पहले दिन के खेल के राउंड अप पर

ग्रुप ए

दिल्ली vs राजस्थान

दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 389 रन बना लिए हैं। हितेन दलाल ने 102 रन बनाए।

आंध्रा vs गुजरात

पहली पारी में आंध्रा सिर्फ 177 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में गुजरात का स्कोर 2/0 है।

हैदराबाद vs विदर्भ

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 239 रन बना लिए हैं।

बंगाल vs पंजाब

बंगाल की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। मनोज तिवारी ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रन बनाए। विनय चौधरी ने 6 विकेट लिए। जवाब में पंजाब का स्कोर 93/3 है।

ग्रुप बी

बड़ौदा vs कर्नाटक

बड़ौदा की टीम पहली पारी में सिर्फ 85 रन पर सिमट गई। कप्तान क्रुणाल पांड्या खाता भी नहीं खोल सके। कृष्णप्पा गौतम और अभिमन्यु मिथुन ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक का स्कोर 165/7 है।

मुंबई vs मध्य प्रदेश

मुंबई ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 352 रन बना लिए हैं। सरफराज खान ने एक बार फिर शतक जड़ा और वो 169 रन बनाकर खेल रहे हैं।

तमिलनाडु vs सौराष्ट्र

पहले दिन तमिलनाडु ने 7 विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। अभिनव मुकुंद ने 86 रन बनाए।

हिमाचल प्रदेश vs उत्तर प्रदेश

हिमाचल ने पहली पारी में 220 रन बनाए। जवाब में यूपी का स्कोर 23/1 है।

ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर vs हरियाणा

पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 340 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से राहुल तेवतिया ने 7 विकेट चटकाए। जवाब में हरियाणा ने 2 रन पर 1 विकेट गंवा दिया है।

महाराष्ट्र vs उत्तराखंड

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 207 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड का स्कोर 112/3 है।

ओडिशा vs झारखंड

पहले खेलते हुए ओडिशा ने 4 विकेट पर 205 रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ vs सर्विसेज

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 179 रन बनाए। जवाब में सर्विसेज का स्कोर 81/3 है।

त्रिपुरा vs असम

त्रिपुरा ने पहली पारी में 7 विकेट पर 387 रन बना लिए हैं।

प्लेट ग्रुप

मेघालय vs अरुणाचल प्रदेश

मेघालय ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 387 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा।

चंडीगढ़ vs मणिपुर

चंडीगढ़ ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 352 रन बना लिए हैं।

गोवा vs मिजोरम

गोवा ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 490 रन बनाकर घोषित की। स्मिट पटेल ने 36 और कप्तान अमित वर्मा ने 148 रन बनाए। जवाब में मिजोरम का स्कोर 15/1 है।

बिहार vs सिक्किम

बिहार ने पहली पारी में 8 विकेट पर 286 रन बना लिए हैं।

नागालैंड vs पुद्दुचेरी

नागालैंड ने पहली पारी में 176 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। जवाब में पुद्दुचेरी का स्कोर 92/2 है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता