रणजी ट्रॉफी 2019-20, 9वां राउंड: दूसरे दिन के खेल का राउंड अप

Photo-Twitter
Photo-Twitter

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में 9वें राउंड के दूसरे दिन का खेल आज समाप्त हुआ। दूसरे दिन गुजरात के लिए कप्तान पार्थिव पटेल और अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए 6 विकेट चटकाए।

आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन के खेल के राउंड अप पर

ग्रुप ए

दिल्ली vs राजस्थान

दिल्ली ने राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 623 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। जवाब में राजस्थान का स्कोर 115/4 है और वो अभी 508 रन पीछे हैं।

आंध्रा vs गुजरात-

पहली पारी में आंध्रा सिर्फ 177 रन पर सिमट गई। अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में गुजरात ने 6 विकेट पर 354 रन बना लिए हैं। कप्तान पार्थिव पटेल ने 57 और अक्षर पटेल ने 89 रनों की पारी खेली।

हैदराबाद vs विदर्भ

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए। जवाब विदर्भ का स्कोर 242/4 है। कप्तान फैज फजल 126 रन बनाकर नाबाद हैं।

बंगाल vs पंजाब

बंगाल की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। मनोज तिवारी ने सबसे ज्यादा नाबाद 73 रन बनाए। विनय चौधरी ने 6 विकेट लिए। जवाब में पंजाब ने भी सिर्फ 151 रन बनाए। शाहबाज अहमद ने 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में बंगाल का स्कोर 199/9 है और उनकी कुल बढ़त 186 रनों की हो गई है।

ग्रुप बी

बड़ौदा vs कर्नाटक

बड़ौदा की टीम पहली पारी में सिर्फ 85 रन पर सिमट गई। कृष्णप्पा गौतम और अभिमन्यु मिथुन ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक ने 233 रन बनाए। दूसरी पारी में बड़ौदा का स्कोर 208/5 है और उनकी कुल बढ़त 60 रनों की ही हुई है।

मुंबई vs मध्य प्रदेश

मुंबई ने पहले खेलते हुए 427 रन बनाए। सरफराज खान ने एक बार फिर शतक जड़ा और 177 रनों की पारी खेली। जवाब में मध्य प्रदेश ने 7 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं।

तमिलनाडु vs सौराष्ट्र

पहले खेलते हुए तमिलनाडु ने 424 रन बनाए। एन जगदीशन ने 183 रन की पारी खेली। जयदेव उनादकट ने 6 विकेट चटकाए। जवाब में सौराष्ट्र का स्कोर 107/3 है।

हिमाचल प्रदेश vs उत्तर प्रदेश

हिमाचल ने पहली पारी में 220 रन बनाए। जवाब में यूपी सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में हिमाचल ने 3 विकेट पर 182 रन बनाकर 283 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

ग्रुप सी

जम्मू-कश्मीर vs हरियाणा-

पहली पारी में जम्मू-कश्मीर ने 340 रन बनाए। हरियाणा की तरफ से राहुल तेवतिया ने 7 विकेट चटकाए। जवाब में हरियाणा ने 291 रन बनाए।

महाराष्ट्र vs उत्तराखंड

महाराष्ट्र ने पहली पारी में 207 रन बनाए। जवाब में उत्तराखंड ने 251 रन बनाए। दूसरी पारी में महाराष्ट्र का स्कोर 140/2 है।

ओडिशा vs झारखंड

पहले खेलते हुए ओडिशा ने 436 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने 2 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।

छत्तीसगढ़ vs सर्विसेज

छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 179 रन बनाए। जवाब में सर्विसेज ने 398 रन बनाकर बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ का स्कोर 17/0 है।

त्रिपुरा vs असम

त्रिपुरा ने पहली पारी में 497 रन बनाए। जवाब में असम का स्कोर 162/1 है।

प्लेट ग्रुप

मेघालय vs अरुणाचल प्रदेश

मेघालय ने पहली पारी में 9 विकेट पर 576 रन बनाए। कप्तान पुनीत बिष्ट ने 250 रनों की मैराथन पारी खेली। जवाब में अरुणाचल प्रदेश का स्कोर 115/5 है।

चंडीगढ़ vs मणिपुर

चंडीगढ़ ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 672 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। टीम की तरफ से दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक और एक बल्लेबाज ने शतक लगाया। जवाब में मणिपुर पहली पारी में सिर्फ 63 रन पर सिमट गई और फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं।

गोवा vs मिजोरम

गोवा ने मिजोरम को एक पारी और 211 रन से हराया। गोवा ने पहले खेलते हुए 490/4 का स्कोर बनाया, जवाब में मिजोरम 109 और 170 रन ही बना पाई।

बिहार vs सिक्किम

बिहार ने पहली पारी में 305 रन बनाए। जवाब में सिक्किम ने 272 रन बनाए।

नागालैंड vs पुद्दुचेरी

नागालैंड ने पहली पारी में 176 रन बनाए। स्टुअर्ट बिन्नी ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। जवाब में पुद्दुचेरी ने 7 विकेट पर 517 रन बनाकर 341 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। पारस डोगरा 125 रन बनाकर नाबाद हैं।

Quick Links