रणजी ट्रॉफी 2019-20 : इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Photo-Google
Photo-Google

रणजी ट्रॉफी 2019-20 का सीजन समाप्त हो चुका है। सौराष्ट्र ने फाइनल मुकाबले में बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी अपने नाम किया। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

Ad

इस सीजन अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में प्लेट ग्रुप के खिलाड़ी सबसे आगे हैं। अरुणाचल प्रदेश के राहुल दलाल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं। उन्होंने 9 मैचों की 17 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए कुल 1340 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 95.71 और स्ट्राइक रेट 75.96 का रहा। दूसरे नंबर पर मिजोरम के तरुवर कोहली रहे, जिन्होंने 9 मैचों में 71.28 की औसत से 998 रन बनाए। टॉप 10 बल्लेबाजों की अगर बात करें तो विजेता टीम सौराष्ट्र के शेल्डन जैक्सन 9वें पायदान पर हैं।

आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में किन-किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1.राहुल दलाल- अरुणाचल प्रदेश (9 मैच, 17 पारी, 1340 रन, 4 शतक, 5 अर्धशतक, उच्चतम 267*)

2.तरुवर कोहली- मिजोरम (9 मैच, 16 पारी, 998 रन, 3 शतक, 5 अर्धशतक, उच्चतम 307*)

3.पुनीत बिष्ट- मेघालय (9 मैच, 15 पारी, 976 रन, 2 शतक, 6 अर्धशतक, उच्चतम 250)

4.पारस डोगरा- पुद्दुचेरी (9 मैच, 13 पारी, 967 रन, 4 शतक, 3 अर्धशतक, उच्चतम 200)

5.सरफराज खान- मुंबई (6 मैच, 9 पारी, 928 रन, 3 शतक, 2 अर्धशतक, उच्चतम 301*)

6.अमित वर्मा- गोवा (10 मैच, 14 पारी, 848 रन, 4 शतक, 4 अर्धशतक, उच्चतम 148)

7.हरप्रीत सिंह-छत्तीसगढ़ (8 मैच, 11 पारी, 838 रन, 4 शतक, 2 अर्धशतक, उच्चतम 221)

8.बाबुल कुमार- बिहार (9 मैच, 15 पारी, 822 रन, 2 शतक, 5 अर्धशतक, उच्चतम 195)

9.शेल्डन जैक्सन- सौराष्ट्र (10 मैच, 18 पारी, 809 रन, 3 शतक, 3 अर्धशतक, उच्चतम 186)

10. स्मित पटेल- गोवा (10 मैच, 14 पारी, 799 रन, 3 शतक, 3 अर्धशतक, उच्चतम 236)

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications