मध्य प्रदेश के दो बल्लेबाजों के शतक, मुंबई के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

यश दुबे ने अपने शतक का जश्न कुछ इस तरह मनाया
यश दुबे ने अपने शतक का जश्न कुछ इस तरह मनाया

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) फाइनल मैच के तीसरे दिन मध्य प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पहली पारी में खेलते हुए एमपी ने स्टंप्स तक 3 विकेट पर 368 रनों का स्कोर बनाया है। रजत पाटीदार 67 और आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर मध्य प्रदेश फ़िलहाल मुंबई से 6 रन पीछे है।

दिन की शुरुआत में 1 विकेट पर 123 रनों से आगे खेलते हुए मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने जमकर बैटिंग की। यश दुबे और शुभम शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। इस बीच शुभम शर्मा अपना शतक पूरा करने के बाद 116 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

यश दुबे ने अपनी बैटिंग जारी रखी और रजत पाटीदार के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। यश दुबे अपना शतक पूरा करने के बाद 133 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। रजत पाटीदार अपनी जगह टिके रहे और रन भी बनाए। वह अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। दिन की अंतिम गेंद तक पाटीदार क्रीज पर रहे और नाबाद 67 रन बनाकर लौटे। उनके साथ आदित्य श्रीवास्तव भी थे जो 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। इस तरह एमपी का स्कोर 3 विकेट पर 368 रन रहा। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने 1-1 विकेट झटका। मध्य प्रदेश की टीम पहली पारी में बढ़त लेने के करीब है और उनके लिए यह अच्छा संकेत है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
App download animated image Get the free App now