अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी, करुण नायर ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

रहाणे इस बार क्रीज पर टिकने में सफल रहे
रहाणे इस बार क्रीज पर टिकने में सफल रहे

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दूसरे राउंड के तीसरे दिन के खेल में अजिंक्य रहाणे के बल्ले से रन देखने को मिले। उनके अलावा करुण नायर ने एक बार फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। वह पहली पारी में शतक बनाने में सफल रहे थे।

ग्रुप A

गुजरात vs केरल

केरल के पहली पारी में बनाए 439 रन के जवाब में गुजरात ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 128 रन बनाए।

मध्य प्रदेश vs मेघालय

दूसरी पारी में मेघालय की टीम 137 रन पर सिमट गई। इस तरह एमपी ने एक पारी और 301 रनों से मुकाबला जीत लिया।

ग्रुप B

बड़ौदा vs चंडीगढ़

पहली पारी में चंडीगढ़ के 168 रन के जवाब में बड़ौदा ने 517 रन बनाए। जवाब में दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 2 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। हरनूर सिंह ने 86 रन की पारी खेली।

बंगाल vs हैदराबाद

बंगाल के 242 रनों के जवाब में हैदराबाद ने पहली पारी में 205 रन बनाए। बंगाल ने दूसरी पारी में 201 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 3 विकेट पर 16 रन बनाए।

ग्रुप C

जम्मू एंड कश्मीर vs कर्नाटक

दूसरी पारी में कर्नाटक ने 3 विकेट पर 298 रन बनाकर पारी घोषित की। करुण नायर ने पहली पारी में शतक के बाद इस बार नाबाद 71 रन बनाए। जम्मू एंड कश्मीर ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए हैं।

पांडिचेरी vs रेलवे

पांडिचेरी के 342 रनों के जवाब में रेलवे ने 9 विकेट पर 525 रन बनाए।

ग्रुप D

सौराष्ट्र vs ओडिसा

ओडिसा पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है। फॉलोऑन खेलते हुए ओडिसा ने 5 विकेट पर 115 रन बनाए।

मुंबई vs गोवा

मुंबई ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 322 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 56 रन बनाए।

ग्रुप E

राजस्थान vs उत्तराखंड

राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाए। राजस्थान को जीतने के लिए अभी 402 रन चाहिए।

सेना vs आंध्रा

आंध्रा के 389 रनों के जवाब में सेना ने पहली पारी में 343 रन बनाए। आंध्रा ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 9 रन बनाए।

ग्रुप F

हिमाचल प्रदेश vs त्रिपुरा

त्रिपुरा फॉलोऑन खेलते हुए 133 रन बनाकर आउट हो गयी तथा एक पारी और 30 रन से हार गयी।

पंजाब vs हरियाणा

पंजाब के 444 रनों के जवाब में हरियाणा ने पहली पारी में 282 रन बनाए। फॉलोऑन खेलते हुए हरियाणा ने 4 विकेट पर 149 रन बनाए।

ग्रुप G

उत्तर प्रदेश vs असम

उत्तर प्रदेश ने 112 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

विदर्भ vs महाराष्ट्र

विदर्भ के 569 रनों के जवाब में महाराष्ट्र ने 6 विकेट पर 273 रन बनाए।

ग्रुप H

छत्तीसगढ़ vs तमिलनाडु

तमिलनाडु के 470 रनों के जवाब में छत्तीसगढ़ ने 8 विकेट पर 261 रन बनाए।

झारखण्ड vs दिल्ली

दिल्ली के 224 रनों के जवाब में झारखण्ड ने 5 विकेट पर 288 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

मणिपुर vs मिजोरम

मणिपुर ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 425 रन बनाते हुए जीत के लिए 496 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मिजोरम ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं।

नागालैंड vs अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 199 रन बनाए हैं। पारी की हार टालने के लिए 121 रन की जरूरत है।

बिहार vs सिक्किम

बिहार के 431 रनों के जवाब में सिक्किम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 539 रन बनाए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now