अजिंक्य रहाणे के शर्मनाक प्रदर्शन के बीच मनीष पांडे का बेहतरीन शतक

अजिंक्य रहाणे को बल्लेबाजी में सफलता नहीं मिल पाई
अजिंक्य रहाणे को बल्लेबाजी में सफलता नहीं मिल पाई

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में आज तीसरे राउंड का दूसरा दिन समाप्त हुआ। अजिंक्य रहाणे मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह गोल्डन डक पर आउट हुए। मनीष पांडे ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन शतक जमाया।

दूसरे दिन का राउंड अप यहाँ देखा जा सकता है:

ग्रुप A

गुजरात vs मेघालय

गुजरात ने 8 विकेट पर 555 रन बनाकर पारी घोषित की। मेराई ने दोहरा शतक जड़ा। जवाब में मेघालय ने 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए।

मध्य प्रदेश vs केरल

मध्य प्रदेश ने 5 विकेट पर 474 रन बनाए। यश दुबे ने दोहरा शतक जड़ा।

ग्रुप B

बंगाल vs चंडीगढ़

बंगाल के 437 रनों के जवाब में चंडीगढ़ ने 6 विकेट पर 133 रन बनाए।

हैदराबाद vs बड़ौदा

हैदराबाद के 197 रनों के जवाब में बड़ौदा ने 163 रन बनाए। जवाब में दूसरी पारी में हैदराबाद ने 6 विकेट पर 169 रन बनाए।

ग्रुप C

जम्मू एंड कश्मीर vs रेलवे

पहली पारी में जम्मू एंड कश्मीर की टीम 259 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए रेलवे की टीम ने 8 विकेट पर 297 रन बनाए।

कर्नाटक vs पांडिचेरी

पहली पारी में खेलते हुए कर्नाटक ने 8 विकेट पर 453 रन बनाकर पारी घोषित की। देवदत्त पडीक्कल ने 178 रन बनाए। मनीष पांडे ने नाबाद 107 रन बनाए। पांडिचेरी ने 2 विकेट पर 52 रन बनाए।

ग्रुप D

मुंबई vs ओडिसा

ओडिसा ने 284 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 3 विकेट पर 259 रन बनाए। सरफराज खान ने शतक जमाया। अजिंक्य रहाणे गोल्डन डक पर आउट हो गए।

सौराष्ट्र vs गोवा

सौराष्ट्र ने 347 रन बनाए। गोवा ने जवाब में खेलते हुए 4 विकेट पर 239 रन बनाए।

ग्रुप E

आंध्रा vs उत्तराखंड

उत्तराखंड ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए। जवाब में आंध्रा ने 226 रन बनाए। दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 2 विकेट पर 36 रन बनाए।

राजस्थान vs सेना

राजस्थान के 92 रनों के जवाब में सेना ने 301 रन बनाए। दूसरी पारी में खेलते हुए राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बनाए।

ग्रुप F

हिमाचल प्रदेश vs हरियाणा

हरियाणा ने पहली पारी में 302 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए हिमाचल ने 184 रन बनाए। दूसरी पारी में हरियाणा ने बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए।

त्रिपुरा vs पंजाब

त्रिपुरा के 127 रनों के जवाब में पंजाब की टीम 120 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में त्रिपुरा ने 232 रन बनाए।

ग्रुप G

महाराष्ट्र vs उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 462 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए उत्तर प्रदेश ने 1 विकेट पर 62 रन बनाए।

विदर्भ vs असम

असम के 316 रन के जवाब में विदर्भ ने 9 विकेट पर 266 रन बनाए।

ग्रुप H

तमिलनाडु vs झारखण्ड

तमिलनाडु के 285 रनों के जवाब में झारखण्ड ने 226 रन बनाए। तमिलनाडु ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 15 रन बनाए।

दिल्ली vs छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट पर 482 रन बनाए। दिल्ली ने पहली पारी में 3 विकेट पर 108 रन बनाए हैं।

प्लेट ग्रुप

नागालैंड vs मिजोरम

नागालैंड के 509 रन के जवाब में मिजोरम की टीम 95 रन पर आउट हो गई।

बिहार vs अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल के 196 रन के जवाब में बिहार की टीम 109 रन पर आउट हो गई। जवाब में अरुणाचल ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 210 रन बनाए हैं।

मणिपुर vs सिक्किम

सिक्किम के 462 रनों के जवाब में मणिपुर ने पहली पारी में 7 विकेट पर 238 रन बनाए हैं।

Quick Links