संजू सैमसन ने छक्कों की बारिश करते हुए धुआंधार पारी खेली, प्रमुख बल्लेबाज का दोहरा शतक 

Sanju Samson (Photo Credit - Sportstar)
Sanju Samson (Photo Credit - Sportstar)

Ranji Trophy 2022-23 की आज से शुरुआत हुई। पहले राउंड में कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले दिन प्रमुख खिलाड़ियों में केरल की तरफ से संजू सैमसन ने 72 रनों की बढ़िया पारी खेली, वहीं पंजाब की तरफ से प्रभसिमरण सिंह ने दोहरा शतक लगाया।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पहले दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

बंगाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश की टीम 198 रन बनाकर ऑल आउट हुई। रिंकू सिंह ने 79 रनों की पारी खेली, वहीं इशान पोरेल ने 5 विकेट लिए। जवाब में बंगाल की टीम को भी झटके लगे और 29 के स्कोर तक उनके चार विकेट गिर चुके थे।

बड़ौदा के खिलाफ ओडिशा ने 214/5 का स्कोर बनाया, जिसमें शांतनु मिश्रा और कप्तान सुभ्रांशु सेनापति ने अर्धशतक लगाया।

नागालैंड के खिलाफ उत्तराखंड ने 282 रन बनाये, जिसमें कुणाल चंदेला ने 92 और दीक्षाँशु नेगी ने 83 रन बनाये। जवाब में नागालैंड ने 9/0 का स्कोर बनाया।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हरियाणा की टीम सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई, जिसमें वैभव अरोड़ा ने चार और सिद्धार्थ शर्मा ने तीन विकेट लिए। जवाब में हिमाचल प्रदेश ने प्रशांत चोपड़ा के शतक और राघव धवन के नाबाद 86 रनों की मदद से 246/1 का स्कोर बना लिया था और 200 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

एलिट, ग्रुप बी

महाराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली की टीम 191 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें मनोज इंगले ने 5 विकेट लिए। जवाब में महाराष्ट्र ने 80/5 का स्कोर बना लिया था।

तमिलनाडु के खिलाफ हैदराबाद ने 256/5 का स्कोर बनाया, जिसमें कप्तान तन्मय अग्रवाल ने नाबाद 116 रन बनाये।

सौराष्ट्र के खिलाफ असम ने 249/7 का स्कोर बनाया, जिसमें राहुल हज़ारिका ने 90 और रियान पराग ने 76 रन बनाये।

मुंबई के खिलाफ आंध्रा ने शोएब खान के 84 रनों की मदद से 238 रन बनाये। मुंबई की तरफ से तनुष कोटियान ने चार विकेट लिए। मुंबई ने जवाब में 25/1 का स्कोर बनाया था।

एलिट, ग्रुप सी

सेना के खिलाफ कर्नाटक ने निकिन जोस के 62 रनों की मदद से 148/6 का स्कोर बनाया। बारिश के कारण 40 ओवरों का ही खेल हो सका।

झारखंड के खिलाफ केरल ने 276/6 का स्कोर बनाया, जिसमें रोहन प्रेम ने 79 और रोहन कुन्नूमल ने 50 रन बनाये। संजू सैमसन ने सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाये।

पुडुचेरी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की टीम 162 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें सागर उदेशी और अंकित शर्मा ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में पुडुचेरी ने 17/2 का स्कोर बनाया था।

राजस्थान के खिलाफ गोवा ने 210/5 का स्कोर बनाया, जिसमें सुयश प्रभुदेसाई ने नाबाद 81 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप डी

चंडीगढ़ के खिलाफ पंजाब ने 363/3 का स्कोर बनाया। प्रभसिमरण सिंह ने 202 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा (100) ने भी शतक जड़ा।

त्रिपुरा के खिलाफ गुजरात ने 271 रन बनाये, जिसमें प्रियांक पांचाल ने 111 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा चिंतन गजा ने 68 रन बनाये। मणिशंकर मुरासिंह ने पांच विकेट लिए।

रेलवे के खिलाफ विदर्भ ने कप्तान फैज़ फज़ल के 112 रनों के बावजूद सिर्फ 213 रन बनाये। रेलवे के कप्तान कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा आठ विकेट लिए। जवाब में रेलवे ने 22/1 का स्कोर बना लिया था।

जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मध्य प्रदेश ने 251/6 का स्कोर बनाया, जिसमें यश दुबे ने 81 और रजत पाटीदार ने 62 रन बनाये।

प्लेट ग्रुप

मेघालय के खिलाफ मिजोरम ने 252 रन बनाये, जिसमें कप्तान तरुवर कोहली ने 123 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं श्रीवत्स गोस्वामी ने 74 रन बनाये। राजेश बिश्नोई ने चार विकेट लिए।

सिक्किम के खिलाफ मणिपुर की टीम 186 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके जवाब में सिक्किम ने 58/0 का स्कोर बना लिया था।

बिहार के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की टीम 212 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें अखिलेश साहनी ने 66 रन बनाये और आशुतोष अमन ने चार विकेट लिए। जवाब में बिहार ने 50/0 का स्कोर बना लिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now