अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी नहीं खेल पाए, 10 विकेट लेने से चूके गेंदबाज और तेंदुलकर का डेब्यू शतक

South Africa v India - 3rd Test - Day 3
Ajinkya Rahane -Ranji Trophy 2022-23

Ranji Trophy 2022-23 के पहले राउंड में कुल मिलाकर 19 मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें ग्रुप ए, बी, सी, डी के चार-चार और प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन गोवा के सुयश प्रभुदेसाई ने दोहरा शतक और अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू शतक लगाया। मणिपुर के फेरोईजम सिंह ने 9 विकेट लेकर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया, वहीं ग्रुप सी के एक मैच में दो गेंदबाजों ने एक ही दिन में पारी में 7-7 विकेट लिए।

आइये नज़र डालते हैं रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड के दूसरे दिन के राउंड अप पर:

एलिट, ग्रुप ए

उत्तर प्रदेश की पहली पारी के 198 के जवाब में बंगाल की टीम 169 रनों पर सिमट गई। शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में यूपी ने 122/4 का स्कोर बना लिया था।

ओडिशा ने पहली पारी में 457 रन बनाये, जिसमें देबब्रत प्रधान (89) और शुभम नायक (82) ने नौवें विकेट के लिए 161 रनों की साझेदारी निभाई। बड़ौदा के निनाद राठवा ने पांच विकेट लिए। जवाब में बड़ौदा ने स्टंप्स तक 77/0 का स्कोर बना लिया था।

उत्तराखंड की पहली पारी के 282 के जवाब में नागालैंड ने 280/3 का स्कोर बनाया, जिसमें श्रीकांत मुंढे ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा युगांधर सिंह ने 73 रन बनाये।

हरियाणा की पहली पारी के 46 के जवाब में हिमाचल प्रदेश ने 487/4 के स्कोर पर पारी घोषित की और 441 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। राघव धवन ने 182 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अमित कुमार ने 81 रन बनाये। दूसरी पारी में हरियाणा ने 72/1 का स्कोर बना लिया था।

एलिट, ग्रुप बी

दिल्ली की पहली पारी के 191 के जवाब में महाराष्ट्र ने 305/7 का स्कोर बनाया, जिसमें अज़ीम क़ाज़ी (119*) ने शतक लगाया, वहीं आशय पालकर ने नाबाद 94 रन बनाये। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

हैदराबाद ने पहली पारी में 395 रन बनाये, जिसमें दूसरे दिन मिकिल जायसवाल ने 137 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में तमिलनाडु ने बिना किसी नुकसान के 203 रन बनाये थे, जिसमें बेहतरीन फॉर्म में चल रहे एन जगदीशन 116 और साई सुदर्शन 87 रन बनाकर नाबाद थे।

असम ने पहली पारी में 286 रन बनाये, जिसमें चेतन सकारिया ने पांच विकेट लिए। जवाब में सौराष्ट्र ने 313/3 का स्कोर बनाया, जिसमें जय गोहिल ने नाबाद 177 और हार्विक देसाई ने 108 रन बनाये।

आंध्रा की पहली पारी के 238 के जवाब में मुंबई ने 290/6 का स्कोर बनाया, जिसमें अरमान जफर ने 116 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 44 रन बनाये। यशस्वी जायसवाल ने 45 रन बनाये।

एलिट, ग्रुप सी

कर्नाटक ने पहली पारी में 304 रन बनाये, जिसमें बीआर शरत ने 77 रनों का योगदान दिया। सेना की तरफ से दिवेश पठानिया ने पांच विकेट लिए। जवाब में सेना ने 96/4 का स्कोर बना लिया था।

केरल ने पहली पारी में अक्षय चंद्रन के 150 और सिजोमोन जोसेफ के 83 रनों की मदद से 475 रन बनाये, जिसके जवाब में झारखंड ने 87/3 का स्कोर बनाया था।

छत्तीसगढ़ की पहली पारी के 162 के जवाब में पुडुचेरी की टीम सिर्फ 37 रनों पर ढेर हो गई। अजय मंडल ने 7 रन देकर 7 विकेट लिए। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने कप्तान हरप्रीत सिंह और शशांक सिंह के अर्धशतक की मदद से 184 रन बनाये। पुडुचेरी के सागर उदेशी ने सात विकेट लिए। 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुडुचेरी ने दूसरी पारी में 96/5 का स्कोर बनाया था।

राजस्थान के खिलाफ गोवा ने दूसरे दिन के अंत तक 493/8 का स्कोर बना लिया था। सुयश प्रभुदेसाई ने 212 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं अपना रणजी डेब्यू कर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने 120 रनों की शतकीय पारी खेली।

एलिट, ग्रुप डी

पंजाब ने पहली पारी में 586/4 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें दूसरे दिन कप्तान मंदीप सिंह ने 128 और अनमोलप्रीत सिंह ने 86 रन बनाये। जवाब में चंडीगढ़ ने 62/2 का स्कोर बनाया था।

गुजरात की पहली पारी के 271 के जवाब में त्रिपुरा ने 244/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सुदीप चैटर्जी और श्रीदम पॉल ने अर्धशतक लगाया।

विदर्भ की पहली पारी के 213 के जवाब में रेलवे की टीम 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विवेक सिंह ने 81 रन बनाये, वहीं आदित्य सरवटे और अक्षय वखारे ने पांच-पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में विदर्भ ने कप्तान फैज़ फज़ल के नाबाद 82 रनों की मदद से 161/2 का स्कोर बना लिया था।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 308 रन बनाये, जिसके जवाब में जम्मू और कश्मीर सिर्फ 98 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद फॉलोऑन पारी में भी उनकी शुरुआत खराब रही और स्टंप्स के समय स्कोर 54/7 था। आवेश खान ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए।

प्लेट ग्रुप

मिज़ोरम की पहली पारी के 252 के जवाब में मेघालय ने पहली पारी में 171 रन बनाये, जिसमें अविनाश यादव ने 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में मिज़ोरम ने 37/3 का स्कोर बना लिया था।

मणिपुर की पहली पारी के 186 के जवाब में सिक्किम ने 220 रन बनाये, जिसमें मणिपुर के फेरोईजम सिंह ने 9 विकेट लिए लेकिन आखिरी विकेट लेने से चूक गए। दूसरी पारी में मणिपुर ने 59/4 का स्कोर बनाया था।

अरुणाचल प्रदेश के 212 के जवाब में बिहार ने पहली पारी में 367/4 का स्कोर बनाया। अधिराज जोहरी ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं सकीबुल गनी, ऋषव राज और सचिन कुमार ने अर्धशतक लगाया।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications